Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश पुलिस ने भारतीय अधिकारी का शव उच्चायोग को सौंपा, नरन धर का पोस्टमार्टम पूरा

    Updated: Thu, 21 May 2026 02:17 AM (IST)

    बांग्लादेश पुलिस ने भारतीय सहायक उच्चायोग के प्रोटोकाल अधिकारी नरेन धर का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को भारतीय उच्चायोग को सौंप दिया है। मंगलवार को ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बांग्लादेश पुलिस ने भारतीय अधिकारी का शव उच्चायोग को सौंपा (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. शव मिलने के बाद भारतीय उच्चायोग ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया

    2. नरन धर का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, शव भारतीय उच्चायोग को सौंपा

    एएनआई, ढाका। बांग्लादेश पुलिस ने भारतीय सहायक उच्चायोग के प्रोटोकाल अधिकारी नरेन धर का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को भारतीय उच्चायोग को सौंप दिया है।

    मंगलवार को चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग परिसर के अंदर नरेन धर का शव मिला था। हालांकि अभी तक मृत्यु का आधिकारिक कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों को फिलहाल किसी भी प्रकार की साजिश का संदेह नहीं है।

    शव मिलने के बाद भारतीय उच्चायोग ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। चटगांव महानगर पुलिस (सीएमपी) ने मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    सीएमपी के पुलिस आयुक्त हसन मोहम्मद शौकत अली ने बताया कि नरन धर का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और हमने उनका शव भारतीय उच्चायोग को सौंप दिया है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनकी मृत्यु का सटीक कारण पता चलेगा, लेकिन शुरुआती तौर पर यह प्राकृतिक कारणों से हुई प्रतीत होती है।

    शव को फिलहाल भारतीय उच्चायोग द्वारा फ्रीजर में रखा गया है। नरेन धर के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। नरेन धर मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले थे।