ईंधन संकट के बीच बांग्लादेश को मिला भारत का साथ, पाइपलाइन के जरिए भेजा गया 5000 टन अतिरिक्त डीजल
भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से बांग्लादेश को भारत से 5000 टन अतिरिक्त डीजल मिला है। यह खेप शुक्रवार को पार्बतीपुर पद्मा ऑयल डिपो पहुंची, ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड तस्वीर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के जरिए भारत से 5000 टन अतिरिक्त डीजल प्राप्त करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह खेप शुक्रवार को बांग्लादेश के पार्बतीपुर पद्मा ऑयल डिपो पहुंची।
ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी आयात के तहत परबतीपुर पद्मा ऑयल डिपो को नई खेप भेजी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, परबतीपुर पद्मा ऑयल डिपो के प्रबंधक मोहम्मद अहसान हबीब चौधरी ने बताया, 'भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से भारत से परबतीपुर पद्मा ऑयल डिपो में 5000 टन डीजल की एक और खेप आनी शुरू हो गई है।'
इससे पहले 14 अप्रैल को भारत के नुमालीगढ़ से 8000 टन डीजल भेजा गया था, जबकि मार्च में 22,000 टन डीजल की आपूर्ति की गई थी। अगले 4-5 दिनों में नुमालीगढ़ रिफाइनरी से 7000 टन और डीजल आने की उम्मीद है।
कुल मिलाकर, अप्रैल के महीने में बांग्लादेश को भारत से लगभग 25000 टन डीजल मिलने की संभावना है। बता दें कि बांग्लादेश सरकार पाइपलाइन के जरिए डीजल का आयात इसलिए कर रही है ताकि देश में ईंधन का स्टॉक बना रहे और सप्लाई में कोई कमी न आए।
ईंधन के वितरण को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए, सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद शुक्रवार को भी तेल डिपो खुला रखा गया।
यह भी पढ़ें- इत्तेफाक या साजिश? अमेरिका में 11 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गायब होने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच हुई तेज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।