ब्राजील में बड़ा विमान हादसा: डेकेयर सेंटर की दीवार चीरकर अंदर घुसा प्लेन, 180 से ज्यादा बच्चे बाल-बाल बचे
23 अक्टूबर को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में ...और पढ़ें

ब्राजील: डेकेयर सेंटर से जा टकराया विमान, 180 से ज्यादा बच्चे मौजूद
HighLights
डेकेयर सेंटर में 180 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे, किसी को नहीं आई चोट
घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील के कैंपो वर्डे शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के ‘कोरा कोरालिना डेकेयर सेंटर’ से एक छोटा विमान जा टकराया।
इमारत के अंदर उस समय 180 से ज्यादा छोटे बच्चे मौजूद थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अंदर मौजूद किसी भी बच्चे या स्टाफ को कोई चोट नहीं आई।
23 अक्टूबर को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि फसलों पर छिड़काव करने वाला छोटा विमान डेकेयर सेंटर की इमारत से जा टकराता है। टकराने के बाद क्लासरूम में मलबा और फर्नीचर चारों तरफ बिखर जाता है, लेकिन बच्चे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।
विमान के 28 वर्षीय पायलट गुस्तावो इनासियो गार्सिया को चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विमान नियंत्रण से क्यों बाहर हो गया और डेकेयर सेंटर से कैसे जा टकराया।
