विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Video: ग्रीस आइलैंड पर हनीमून मनाने गए ब्रिटिश कपल की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत, पायलट की भी गई जान

Updated: Tue, 18 Aug 2026 06:07 PM (GMT+05:30)

ग्रीस के सिफनोस द्वीप पर एक ब्रिटिश कपल और उनके पायलट की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। यह हादसा हेलीपोर्ट पर उतरने से कुछ ही मिनट पहले हुआ, जिसमें हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

HighLights

  1. ग्रीस के सिफनोस द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन की मौत

  2. हनीमून पर गए ब्रिटिश कपल और पायलट ने गंवाई जान

  3. लैंडिंग से कुछ मिनट पहले हुआ भीषण हेलीकॉप्टर हादसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को ग्रीस के सिफनोस द्वीप भीषण हादसा हुआ। यहां एक ब्रिटिश कपल का प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें उनके पायलट और कपल की मौत हो गई। यह हादसा हेलीपोर्ट पर उतरने से कुछ ही मिनट पहले हुआ।

अलेक्जेंडर क्रोमी और मैरी एबर्ट अपने हनीमून पर आये थे, तभी सिफनोस के थोलोस इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रीक पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कपल और 55 साल के पायलट जियोर्गोस राइकोस की मौत हो गई।

लैंडिंग से कुछ देर पहले हुआ हादसा

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीक मीडिया ने बताया कि हेलीकॉप्टर एथेंस के दक्षिण-पूर्व में स्थित मार्कोपोउलो गांव से सिफनोस के लिए उड़ा था और स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:15 बजे उसे वहां उतरना था।

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि क्रैश तय लैंडिंग से कुछ देर पहले हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार हेलिकॉप्टर के गिरने से कुछ देर पहले उन्होंने एक अजीब सी आवाज सुनी थी, जिसे इंजन की अजीब आवाज बताया जा रहा था।

हेलिकॉप्टर लैंडिंग वाली जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर क्रैश हुआ, उसमें आग लग गई और वह लगभग पूरी तरह राख हो गया। बाद में इमरजेंसी टीमों ने आग बुझाई और मलबे व आस-पास की जगह से पीड़ितों को बाहर निकाला।

क्रैश से ठीक पहले टूटा था संपर्क

ग्रीक मीडिया ने पायलट की पहचान जियोर्गोस राइकोस के तौर पर की है, जो पहले हेलेनिक आर्मी में थे और बाद में प्रोफेशनल हेलिकॉप्टर पायलट बने थे।

क्रैश से कुछ समय पहले राइकोस ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया था कि वह लैंडिंग की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद रेडियो संपर्क टूट गया। फिलहाल क्रैश की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

एविएशन अधिकारी फ्लाइट रिकॉर्ड, मौसम के हालात और मैकेनिकल खराबी की संभावना समेत सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय मौसम सामान्य था और तेज हवाएं नहीं चल रही थीं।

यूके के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ग्रीक अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और जोड़े के परिवारों को मदद देने के लिए तैयार है। ग्रीक अधिकारियों ने क्रैश की जांच शुरू कर दी है।