विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में डायमंड वर्ल्ड के एमडी दिलीप अग्रवाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का लगा आरोप

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM (IST)

बांग्लादेश में ज्वेलरी चेन डायमंड वर्ल्ड के मालिक और एमडी दिलीप कुमार अग्रवाल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कारोबारी दिलीप अग्रवाल गिरफ्तार। (फाइल फोटो।)

कारोबारी दिलीप अग्रवाल गिरफ्तार। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. दिलीप कुमार अग्रवाल, डायमंड वर्ल्ड के एमडी, गिरफ्तार।

  2. मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, 678 करोड़ टका की हेराफेरी।

  3. ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस ने की गिरफ्तारी, सीआईडी जांच।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के जाने-माने व्यापारी और ज्वेलरी चेन डायमंड वर्ल्ड के मालिक व एमडी दिलीप कुमार अग्रवाल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त मोहम्मद शफीकुल इस्लाम ने फोन पर एएनआइ को बताया, "ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की खुफिया शाखा ने दिलीप कुमार अग्रवाल को मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी) कर रहा है।"

2025 में सीआईडी ने दर्ज किया था मामला

सीआईडी ने नवंबर, 2025 में सोने और हीरे की तस्करी के जरिये 678 करोड़ बांग्लादेशी टका के मनी लांड्रिंग के आरोपों में अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ।)

यह भी पढ़ें: पिस्तौल लेकर ड्रग तस्करों पर छापा मारने पहुंचे बांग्लादेशी मंत्री, Video वायरल होने के बाद गई कुर्सी