विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काला सागर में रोमानिया के समुद्र में ड्रोन हमले से दो जहाजों में आग, सात नाविक लापता

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:01 AM (IST)

काला सागर में रोमानिया के क्षेत्र में गुरुवार को केमिकल लदे दो जहाजों पर ड्रोन हमले से आग लग गई। ...और पढ़ें

काला सागर में रोमानिया के समुद्र में ड्रोन हमले से दो जहाजों में आग

काला सागर में रोमानिया के समुद्र में ड्रोन हमले से दो जहाजों में आग

HighLights

  1. रूस पर हमले का आरोप, दोनों जहाजों में लदा था केमिकल, बचाव अभियान तेज

  2. काला सागर में लगातार बढ़ रहे हमलों के मामले, खाद्य आपूर्ति शृंखला पर दबाव

रॉयटर, बुखारेस्ट। काला सागर में रोमानिया के क्षेत्र में गुरुवार को केमिकल लदे दो जहाजों पर ड्रोन हमले से आग लग गई। हमले के बाद सात नाविक लापता हो गए, जबकि पांच को बचा लिया गया।

बताया गया कि रूस के ड्रोन ने रोमानिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करके रात में हमले किए। हालांकि, रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने सीधे-सीधे रूस का नाम लेने से परहेज किया, लेकिन नाटो के सैन्य सूत्र ने कहा कि ड्रोन रूस की तरफ से आए थे।

इससे पहले बीते 10 दिनों में बुल्गारिया के इलाके में भी जहाजों पर हमले हुए, जिसमें करीब 23 नाविकों की मौत हो गई।

हमले के शिकार जहाजों ने डेन्यूब नदी के मुहाने पर लंगर डाल रखा था। ये प्रमुख शिपिंग रूट है, जिसका इस्तेमाल यूक्रेन करता है।

रोमानिया नौसेना के अनुसार, ट्यूनीशिया से रोमानिया पहुंचे सैन मैरिनो का झंडा लगे जहाज वाइन ट्रेडर पर सवार 12 नाविकों में सात लापता हैं, जबकि पांच को बचा लिया गया।

लापता नाविकों की तलाश में ब्लैक हाक हेलीकाप्टर और दो जहाज भेजे गए हैं। बुधवार देर रात कोमोरोस का झंडा लगे टैंकर यारा जे पर भी हमले के बाद आग लग गई। हालांकि, इस पर कितना नुकसान हुआ है, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

गौरतलब है कि रोमानिया की यूक्रेन के साथ 614 किमी लंबी सीमा लगती है। डेन्यूब नदी से जुड़ी सुलीना नहर से जहाजों का यूक्रेन की तरफ आवागमन होता है। यहां अक्सर जहाज आगे बढ़ने की मंजूरी से पहले लंगर डाले रहते हैं।