विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EU में अब चैटजीपीटी पर कानूनी पहरा, एआई मॉडल को करना पड़ेगा कड़े नियमों का सामना; क्या है वजह?

Updated: Tue, 01 Sep 2026 08:44 AM (IST)

यूरोपीय संघ ने चैटजीपीटी को बहुत बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सूची में शामिल किया है, जिससे यह कड़े डिजिटल सेवा ...और पढ़ें

यूरोपीय संघ का AI मॉडल ChatGPT पर  शिकंजा(फाइल फोटो)

यूरोपीय संघ का AI मॉडल ChatGPT पर शिकंजा(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ ने सोमवार को चैटजीपीटी को उन डिजिटल सेवाओं की सूची में शामिल कर लिया है, जिन पर अब अधिक कानूनी निगरानी रखी जाएगी। किसी एआई चैटबॉट को पहली बार इतने कड़े नियमों के दायरे में लाया गया है।

ब्रुसेल्स ने चैटजीपीटी के साथ-साथ रेडिट और रोब्लॉक्स को भी वेरी लार्ज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रूप में नामित किया है। इस लेबल का मतलब है कि अब इन कंपनियों को अतिरिक्त कानूनी दायित्वों और सख्त निगरानी का पालन करना होगा।

यूरोपीय संघ की प्रौद्योगिकी प्रमुख हेना विर्कुनेन ने कहा कि चैटजीपीटी, रेडिट और रोब्लॉक्स को अब यूरोपीय संघ में उच्च स्तर की निगरानी और जवाबदेही के मानकों पर खरा उतरना होगा। यह कदम हमारे नागरिकों और समाज पर उनके व्यापक प्रभाव को देखते हुए उठाया गया है।

क्या है पैमाना?

यूरोपीय संघ के नियमों के अनुसार, 27 देशों के इस समूह में जिन प्लेटफॉर्म्स या सर्च इंजनों के 4.5 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, उन पर यह नियम लागू होता है। यूरोपीय आयोग ने बताया कि इन तीनों प्लेटफॉर्म्स ने जानकारी दी थी कि वे इस आंकड़े को पार कर चुके हैं।

अब इन तीनों कंपनियों के पास डिजिटल सर्विसेज एक्ट के तहत अतिरिक्त दायित्वों का पालन करने के लिए चार महीने का समय है। डिजिटल सर्विसेज एक्ट एक ऐसा कानून है जिसे यूरोपीय संघ ने बिग टेक कंपनियों पर लगाम कसने और ऑनलाइन कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए लागू किया है।

यह भी पढ़ें- यूरोपीय संघ में शामिल नहीं होना चाहती आइसलैंड की जनता, ठुकराया प्रस्ताव; सरकार के सामने सुरक्षा कैसे बनी चुनौती?