यूरोप में हीटवेव का कहर जारी, दस हजार से अधिक मौतों की जताई जा रही आशंका
यूरोप में जारी भीषण गर्मी के कारण मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी है, आशंका है कि यह आंकड़ा 10,000 से अधिक हो गया है। ...और पढ़ें

HighLights
यूरोप में हीटवेव से 10,000 से अधिक मौतों की आशंका।
28 जून तक 14,260 अतिरिक्त मौतें, अधिकांश बुजुर्गों की।
जलवायु परिवर्तन के कारण हीटवेव की तीव्रता और बारंबारता बढ़ी।
डिजिटल डेस्क, लंदन। यूरोप में गर्मी का कहर जारी है। इससे मौतों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। पूरे महाद्वीप से मिल रहे आंकड़ों के मुताबिक, हीटवेव के चरम पर सामान्य से कहीं अधिक लोगों की मौत हुईं। आशंका है कि आंकड़ा 10,000 को पार कर गया है।
सामान्य से ज़्यादा मौतें जून के आखिर में तेजी से बढ़ीं, जब यूरोप के कुछ हिस्सों में तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिए। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पूरी तस्वीर सामने आने में समय लगता है और गर्मी से जुड़ी कई मौतों को कभी भी आधिकारिक तौर पर उस तरह दर्ज नहीं किया जाता।
उदाहरण के लिए, हार्ट अटैक, जो बहुत अधिक गर्मी के कारण हो सकता है, खासकर उन लोगों में जिनकी उम्र अधिक है या जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, उसे डेथ सर्टिफिकेट पर सिर्फ हार्ट अटैक के तौर पर लिखा जा सकता है।
गर्मियों की यह शुरुआत चिंताजनक है। पिछले कुछ सालों में यूरोप में कई हीटवेव के कारण हजारों लोगों की मौत हुई है। फिर भी, 2003 का साल यूरोप में गर्मी से हुई मौतों के लिहाज से सबसे घातक रहा है, जिसमें 70,000 लोगों की मौत हुई थी। जलवायु परिवर्तन की वजह से हीटवेव की बारंबारता और तीव्रता बढ़ गई है।
खबरें और भी
यूरोमोमो का मार्टैलिटी मानिटरिंग हब, जिसे दो दर्जन देशों से डाटा मिलता है, उसने 28 जून को खत्म हुए हफ़्ते में सभी वजहों से होने वाली अतिरिक्त मौतों का अनुमान 14,260 लगाया।
इनमें से 12,000 से अधिक मौतें 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की थीं। उस हफ्ते कुल 84,583 मौतें हुई थीं। उससे पहले और बाद के हफ़्तों में ये आंकड़े काफी कम थे।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)