विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंबोडिया में बड़ा हादसा, तालाब में गिरी बस; पांच स्कूली छात्राओं की मौत

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

चश्मदीदों के मुताबिक, तेज रफ्तार बस के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे ड्राइवर को ब्रेक लगाना पड़ा और बस फिसलकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी।

कंबोडिया में मंगलवार सुबह पांच स्कूली छात्राओं की मौत हो गई

कंबोडिया में मंगलवार सुबह पांच स्कूली छात्राओं की मौत हो गई

HighLights

  1. हादसा नोम पेन्ह से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित कंदल प्रांत में हुआ

  2. बस में 12 से 14 साल की उम्र के 26 छात्र सवार थे

एपी, कंदल। कंबोडिया में मंगलवार सुबह पांच स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। उन्हें स्कूल ले जा रही बस सड़क से उतरकर एक गहरे तालाब में जा गिरी। यह हादसा नोम पेन्ह से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित कंदल प्रांत में हुआ।

चश्मदीदों के मुताबिक, तेज रफ्तार बस के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई, जिससे ड्राइवर को ब्रेक लगाना पड़ा और बस फिसलकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी।

इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखा कि बस किनारे से कुछ ही फीट दूर डूबी थी। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काफी कठिन थी।

मदद के लिए सबसे पहले पहुंचने वालों में से एक ने बताया कि बचावकर्मियों ने बाहर निकाले गए कुछ बच्चों को सीपीआर दिया। बस में 12 से 14 साल की उम्र के 26 छात्र सवार थे।

हादसे में पांच लड़कियों की मौत हो गई, तीन अन्य की हालत गंभीर है और 18 बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।