विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब ग्रीस की सड़कों पर आक्रोश, कम वेतन और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 10 हजार छात्रों और शिक्षकों का प्रदर्शन

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:41 AM (IST)

ग्रीस में हजारों छात्रों और शिक्षकों ने शिक्षा के लिए सरकारी फंडिंग बढ़ाने, बेहतर सुविधाओं और कक्षाओं में छात्रों की ...और पढ़ें

ग्रीस में खराब शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ भारी विरोध (फोटो-रॉयटर्स)

ग्रीस में खराब शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ भारी विरोध (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. हजारों छात्रों और शिक्षकों ने शिक्षा फंडिंग बढ़ाने की मांग की।

  2. बढ़ती महंगाई और वेतन वृद्धि पर विरोध प्रदर्शन हुए।

  3. एथेंस में 10,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली।

डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस में बुधवार, 21 अक्टूबर को भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। हजारों छात्र और शिक्षक सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन में शिक्षा के लिए सरकारी फंडिंग बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं देने और कक्षाओं में छात्रों की संख्या कम करने की मांग की गई।

ग्रीस में उठी यह मांग भी यूरोप के अन्य देशों में हो रहे प्रदर्शनों जैसी ही है। फ्रांस और यूरोप में भी बढ़ती महंगाई और स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

सड़कों पर उतरे 10,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी

पुलिस के मुताबिक, एथेंस के मध्य और बाहरी इलाकों में हुआ ये प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। इस प्रदर्शन में करीब 10,000 प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाली, जिसमें स्कूल और यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल थे।

देश के अन्य शहरों में भी लोग रैलियों में शामिल हुए। इन प्रदर्शनों से प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस की सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

Greece protest

चुनाव से पहले विरोध प्रदर्शन

2027 के मध्य में वहां चुनाव होने हैं। ग्रीस के लोग अभी भी रुकी हुई वेतन वृद्धि, ऊंचे किराए और बढ़ती ऊर्जा लागत जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि देश को कर्ज संकट से उबरे हुए कई साल हो चुके हैं।

संसद के बाहर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, 'ग्रीस से लेकर फ्रांस तक, हमें सार्वजनिक और मुफ्त शिक्षा चाहिए।' बुधवार के मार्च से पहले, छात्रों ने एथेंस के मध्य स्थित सिंटाग्मा स्क्वायर में टेंट लगाए और रात भर प्रदर्शन किया।

वेतन और कर्मचारियों की कमी के विरोध में कुछ प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों और डॉक्टरों के काम पर न आने से सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का कामकाज प्रभावित हुआ।

प्रदर्शनों से पहले, शिक्षा मंत्री सोफिया जाचाराकी ने कहा कि वह छात्रों की मांगें सुन रही हैं। उन्होंने माना कि आवास की बढ़ती लागत ग्रीस के परिवारों पर दबाव डाल रही है।

Greece protest (2)

यह भी पढ़ें- अमेरिका में विवेक रामास्वामी की विवादित पोस्ट पर सियासी घमासान, सपोर्ट में जेडी वेंस ने कहा- रोना बंद करो