पेरिस में भीषण गर्मी का कहर: बिना AC वाली ट्रेनें बनीं भट्टी, सैकड़ों यात्री सांस लेने में हुई दिक्कत
फ्रांस में चल रही भयंकर लू ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पेरिस से नीस जा रही एक ट्रेन में बिना एयर कंडीशनिंग वाली कोच गर्मी की भट्टी में बदल ...और पढ़ें

पेरिस में भीषण गर्मी का कहर: बिना AC वाली ट्रेनें बनीं भट्टी (फोटो- एक्स)
HighLights
ट्रेन में एसी नहीं चलने से कुछ यात्रियों की तबीयत हो गई खराब
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ट्रेन को बीच रास्ते रोकना पड़ा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में चल रही भयंकर लू ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पेरिस से नीस जा रही एक ट्रेन में बिना एयर कंडीशनिंग वाली कोच गर्मी की भट्टी में बदल गए, जिससे कई यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ट्रेन को बीच रास्ते रोकना पड़ा और सैकड़ों यात्री ट्रेन से उतरकर छांव की तलाश में ट्रैक के किनारे खड़े हो गए।
घटना का वीडियो वायरल
स्थानीय मीडिया में जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों यात्री ट्रेन से बाहर निकलकर ट्रैक के पास पानी और जूस पीते हुए छांव में बैठे हुए हैं। कई यात्री काफी परेशान नजर आ रहे थे। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद यात्रियों को राहत मिली।
ट्रेन में एयर कंडीशनिंग की कमी ने स्थिति को और बदतर बना दिया। इस घटना ने यूरोप में बढ़ती गर्मी के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर गुस्सा
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि यह देश शर्मिंदगी का सबब बनता जा रहा है, खासकर इसका पब्लिक ट्रांसपोर्ट। कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन सुविधाएं बदतर होती जा रही हैं। दूसरे यूजर ने पूछा कि 2026 में भी फ्रांस जैसी विकसित देश में ट्रेन बिना एसी की कैसे चल रही है?
मौसम की स्थिति
पेरिस और फ्रांस के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तापमान 35-36 डिग्री तक पहुंच गया है। यह इस मौसम के लिए असामान्य है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह गर्मी सिर्फ फ्रांस तक सीमित नहीं है। यूके, आयरलैंड समेत कई यूरोपीय देशों में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर है। ब्रिटेन में मई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।