Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिच ब्लैक 2026: युद्धाभ्यास के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचे भारतीय वायुसेना के राफेल विमान

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:21 PM (IST)

    भारतीय वायुसेना के राफेल जेट और सी-17 विमान ऑस्ट्रेलिया में पिच ब्लैक 2026 युद्धाभ्यास में भाग लेने पहुंचे हैं। यह तैनाती मित्र देशों के साथ सैन्य साझ ...और पढ़ें

    भारत के राफेल जेट (File Photo)

    भारत के राफेल जेट (File Photo)

    HighLights

    1. भारतीय राफेल और सी-17 विमान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।

    2. पिच ब्लैक 2026 युद्धाभ्यास में लेंगे हिस्सा।

    3. रक्षा सहयोग और तालमेल बढ़ाने का कदम।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के राफेल जेट और सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। ये रायल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स की प्रमुख मल्टीनेशनल एयर कांबैट एक्सरसाइज, पिच ब्लैक 2026 में हिस्सा लेंगे। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है।

    भारतीय वायुसेना की टुकड़ी के पहुंचने की जानकारी देते हुए कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारतीय उच्चायोग को डार्विन में वायु सेना की उस टुकड़ी का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है, जिसमें चार राफेल और दो सी-17 एयरक्राफ्ट के साथ 120 से अधिक एयर वारियर्स शामिल हैं।

    ये सभी रायल आस्ट्रेलियन एयर फोर्स की प्रमुख एयर कांबैट एक्सरसाइज में हिस्सा लेंगे। यह तैनाती मित्र देशों के साथ सैन्य साझेदारी को मज़बूत करने और आपरेशनल तालमेल को बेहतर बनाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दिखाती है।

    उच्चायोग ने कहा कि अगले तीन हफ़्तों में, हमारे एयर वारियर्स दूसरे देशों के अपने साथियों के साथ मिलकर उड़ान भरेंगे। इसका मकसद आपसी तालमेल को बेहतर बनाना, किसी आपरेशन के दौरान विमान उड़ाने के कौशल को निखारना, रिश्तों को मजबूत करना और हमेशा कायम रहने वाले संबंध बनाना है।