नेपाल बॉर्डर पर क्यों याद आया 'रोटी-बेटी' का रिश्ता? हैरान करने वाला वीडियो वायरल
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली जवान लोगों के सामान की तलाशी ले रहे हैं और उन्हें कोल्ड ड्रिंक व केले जैसे सामान ले जाने से रोक रहे हैं। ...और पढ़ें

नेपाल बॉर्डर से हैरान करने वाला वीडियो वायरल। (सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-नेपाल सीमा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, यहां नेपाल के जवान सीमा पार कर रहे लोगों को सामान चैक कर रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि नेपाली जवान केले और कोल ड्रिंक तक नहीं ले जाने दे रहे हैं। भारत और नेपाल के बीच रोटी और बेटी का रिश्ता है, ऐसे में ये वीडियो लोगों को परेशान कर रहा है।
भारत -नेपाल सीमा
— Aarav Choudhary (@AaravChoudharyX) April 22, 2026
नेपाल भारत से कोल्ड ड्रिंक और केले तक नहीं ले जाने दे रहा
जबकि भारत नेपाल के युवाओ को सेना मे तक भर्ती करता है pic.twitter.com/8WOQMaAmiq
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नेपाली सुरक्षाकर्मी बॉर्डर पार कर रहे लोगों के सामान की तलाशी ले रहे हैं और सामान को नेपाल में ले जाने से रोक रहे हैं। वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि 'नेपाल, भारत से कोल्ड ड्रिंक और केले तक नहीं ले जाने दे रहा, जबकि भारत नेपाल के युवाओं को सेना मे तक भर्ती करता है।'
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बदल रहे हालात
भारत-नेपाल बॉर्डर पर हालात बदल रहे हैं। ये बदलाव भारतीय लोगों के पक्ष में नहीं हैं। नेपाल के अधिकारियों ने कुछ सख्त नियम लागू किए हैं, जिनका सीधा असर भारतीय यात्रियों पर पड़ सकता है। नेपाल सरकार के इन नियमों का असर खासकर उन लोगों पर पड़ेगा, जो अपनी गाड़ी से सीमा पार करते हैं या वहां से सामान वापस लाते हैं।
कई लोगों के लिए, जो इन दोनों देशों के बीच आसान और बिना किसी रोक-टोक के सफर करने के आदी हैं, उन्हें यह बदलाव चौंकाने वाला लग सकता है।
भारत और नेपाल के बीच दशकों पुराने रिश्ते
भारत और नेपाल के बीच दशकों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते रहे हैं। इन दोनों देशों के बीच संबंध इतने मजबूत हैं कि भारतीय सेना के मौजूदा प्रमुख को 'नेपाली सेना के जनरल' की मानद उपाधि दी जाती है और नेपाली सेना के प्रमुख को 'भारतीय सेना के जनरल' का मानद पद दिया जाता है।
भारत और नेपाल दोनों देशों की सीमाएं खुली हुई हैं, जिससे लोग बिना किसी रोक-टोक के एक-दूसरे के देश में आ-जा सकते हैं, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भारत से नेपाल जाने वालों के लिए नए नियम, बॉर्डर पर देना होगा टैक्स; शॉपिंग पर भी नया रूल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।