Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटली में कैश वैन लूटने की कोशिश, लुटेरों ने हाईवे पर किया बम धमाका और पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 04:09 AM (IST)

    इटली के पुगलिया में नकाबपोश बदमाशों ने एक कैश वैन लूटने की कोशिश की। उन्होंने हाईवे पर एक गाड़ी को बम से उड़ाया और पुलिस पर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इटली में नकाबपोश लुटेरों ने हाईवे पर किया बम धमाका (स्क्रीनग्रैब- 'X')

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली के पुगलिया से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने किसी हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर एक कैश वैन को लूटने की कोशिश की। नकाबपोश इन लूटेरों ने न केवल हाईवे के बीचों-बीच एक गाड़ी को बम से उड़ा दिया, बल्कि पुलिस को रोकने के लिए उन पर कलाश्निकोव (AK-47) राइफलों से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की।

    CNN News 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी के चलते लूट की यह बड़ी कोशिश नाकाम रही। इस घटना के दौरान पुलिस ने तुरंत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गैंग के बाकी लूटेरे रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की गाड़ी छीनकर फरार हो गए।


    कैसे दिया घटना को अंजाम?

    दक्षिणी इटली के पुगलिया में हाईवे पर हथियारबंद लुटेरों ने कैश वैन पर रोंगते खड़े कर देने वाला हमला किया। लुटेरों ने ट्रैफिक को रोकने के लिए जलती हुई गाड़ियों का इस्तेमाल किया और बख्तरबंद गाड़ी को तोड़ने के लिए मिलिट्री-ग्रेड विस्फोटक का इस्तेमाल किया।

    बाकी आरोपियों की तलाश जारी

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैश वाहन रोकने के लिए लुटेरों ने कई वाहनों का उपयोग किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद वे वैन के दरवाजे नहीं खोल सके। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ। फरार होते समय पुलिस ने कम से कम दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाशी जारी है।