विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोट उतारा और उठा लिया 100 किलो वजन, आर्मी जवानों के सामने 20 बार बेंच प्रेस; मंगोलिया के राष्ट्रपति का वीडियो वायरल

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:20 PM (GMT+05:30)

मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सैन्य इकाई के दौरे पर 100 किलो का बेंच प्रेस करते दिख रहे हैं।

HighLights

  1. राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने सैन्य दौरे पर 100 किलो बेंच प्रेस किया।

  2. 58 साल की उम्र में भी राष्ट्रपति ने 20 बार वजन उठाया।

  3. उनकी फिटनेस और पूर्व सैन्य अधिकारी पृष्ठभूमि ने सबको प्रभावित किया।

डिजिटल डेस्क, उलानबाटर। मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मिलिट्री यूनिट के दौरे के दौरान 100 किलो का बेंच प्रेस करते हुए दिख रहे हैं।

मंगोलिया के राष्ट्रपति खुद आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। उन्होंने सैनिकों के सामने 20 बार 100 किलो वजन उठाया। राजनीति में आने से पहले उन्होंने मंगोलियन पीपल्स आर्मी में सेवा की थी।

मंगोलिया के राष्ट्रपति ने उठाया 100 किलो वजन

मंगोलिया के राष्ट्रपति 58 साल के हैं और वे इस उम्र में भी काफी फिट दिख रहे हैं। राष्ट्रपति के मिलिट्री यूनिट के दौरे पर गए थे, तब उन्होंने सैनिकों के सामने 100 किलो वजन उठाकर दिखाया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगोलिया के राष्ट्रपति अपना कोट उतारते हैं और बेंच पर वेट लिफ्ट करने के लिए लेट जाते हैं। अधिकारी और सैनिक राष्ट्रपति की फिटनेस देखकर खुश नजर आते हैं।

वीडियो में राष्ट्रपति को आसानी से वजन उठाते हुए देखा जा सकता है। 2021 से राष्ट्रपति पद पर काबिज उखनागीन खुरेलसुख ने वजन उठाने के बाद अपने आस-पास मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और फिर अपनी जैकेट वापस पहन ली।

राष्ट्रपति का बैकग्राउंड बॉडीबिल्डिंग और मार्शल आर्ट्स का रहा है और राजनीति में आने से पहले उन्होंने मंगोलियन पीपल्स आर्मी में सेवा की थी। वे 'पल्स' (Pals) नाम के रॉक बैंड में गिटार भी बजाते हैं और मंगोलिया में हार्ले-डेविडसन फैन क्लब के संस्थापक भी हैं।

यह भी पढ़ें- चीन के दबाव के आगे झुका हांगकांग, तियानआनमेन नरसंहार की याद में सभा करने वाले 3 कार्यकर्ताओं को मिलेगी सजा