विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किलर रोबोट' पर लगाम की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय नियम बनाने पर होगी चर्चा

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:00 AM (IST)

दुनिया में ऐसे हथियारों को लेकर चिंता बढ़ गई है, जो बिना इंसानी आदेश के खुद निशाना पहचानकर हमला कर सकते हैं। इन्हें 'किलर रोबोट' कहा जाता है।

'किलर रोबोट' पर लगाम की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय नियम बनाने पर होगी चर्चा

'किलर रोबोट' पर लगाम की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय नियम बनाने पर होगी चर्चा

HighLights

  1. इन खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल पर नियंत्रण लगाने के लिए चर्चा करने का फैसला 

  2. अमेरिका, रूस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी रूप से बाध्यकारी नियम बनाने का किया विरोध

रॉयटर, जिनेवा। दुनिया में ऐसे हथियारों को लेकर चिंता बढ़ गई है, जो बिना इंसानी आदेश के खुद निशाना पहचानकर हमला कर सकते हैं। इन्हें 'किलर रोबोट' कहा जाता है।

इन खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल पर नियंत्रण लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की बैठक में करीब 100 देशों ने 2028 तक इस दिशा में नए नियम बनाने पर चर्चा करने का फैसला किया है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्विस प्रतिनिधि जूलियन थोनी ने इस समझौते को 10 साल से अधिक की बातचीत के बाद मानवीय निरस्त्रीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

जेनेवा में सोमवार से चल रही बैठक शनिवार सुबह समाप्त हुई। इसमें ऐसे हथियारों को नियंत्रित करने पर चर्चा हुई, जिनमें इंसानी निगरानी बहुत कम होती है या बिल्कुल नहीं होती।

इन हथियारों में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से लक्ष्य की पहचान कर हमला करने की क्षमता होती है।

हालांकि, अमेरिका, रूस और इजरायल जैसे बड़े हथियार निर्माता देशों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी रूप से बाध्यकारी नियम बनाने का विरोध किया। इन देशों का जोर अपने-अपने राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों पर है।

इसी कारण अंतिम समझौते में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि भविष्य में बनने वाले नियम कानूनी रूप से अनिवार्य होंगे या नहीं।मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले पर निराशा जताई है।

संगठन 'स्टॉप किलर रोबोट्स' की कार्यकारी निदेशक निकोल वैन रूयेन ने कहा कि कानूनी नियम बनाने में देरी से आम नागरिकों और पूरी मानवता की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।