विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आया पर्वतारोही दल: दो की मौत, 10 लापता; नार फू बेस कैंप के पास हादसा

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:00 AM (IST)

नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल चोटी के रास्ते पर हुए हिमस्खलन में पर्वतारोही दल के दो सदस्यों की ...और पढ़ें

हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पर्वतारोहियों की मौत

हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पर्वतारोहियों की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आने से पर्वतारोही दल के दो लोग मारे गए हैं और 10 लापता हैं। लापता लोगों में कई पर्वतारोही और उनके साथ सामान लादने आदि के लिए गए सहायक शामिल हैं। हिमस्खलन की घटना मानांग जिले में आने वाली हिमालय की हिमलुंग हिमाल चोटी के रास्ते की है।

यह हिमस्खलन 7,126 मीटर ऊंची हिमलुंग हिमाल चोटी के रास्ते पर स्थित नार फू बेस कैंप के नजदीक हुआ। इस आपदा में बर्फ का बढ़ा ढेर पहाड़ से टूटकर पर्वतारोहियों के टेंट पर जा गिरा। जिस समय यह घटना हुई उस समय टेंट में नौ पर्वतारोही और 13 सहायक मौजूद थे।

क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र थापा ने बताया है कि बर्फ के ढेर में दबे टेंट से 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बर्फ हटाकर लापता लोगों की तलाश के दौरान दो शव बरामद हुए हैं। बाकी के 10 लापता लोगों की तलाश हेलीकाप्टर से की जा रही है लेकिन इलाके का खराब हुआ मौसम लोगों की तलाश में बाधा डाल रहा है।

घटना में कुछ और लोगों के मरने की आशंका है। जो लोग लापता हैं वे सभी नेपाली नागरिक हैं।

यह पर्वतारोही दल हिमालयन हालीडेज नेपाल और इमैजिन नेपाल ट्रैक्स द्वारा प्रायोजित था। हिमस्खलन के बाद उसका पर्वतारोही दल से संपर्क टूट गया। बचकर निकले दल के एक सदस्य द्वारा फोन करने पर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।

इसी के बाद कंपनियों ने क्षेत्रीय प्रशासन से घटना के बारे बताकर नार फू बेस कैंप में बचाव दल भेजने के लिए कहा। पर्यटन विभाग के महानिदेशक रामकृष्ण लैमिछाने ने कहा है कि बचाव अभियान की निगरानी की जा रही है, जल्द नतीजा सामने आने की उम्मीद है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)