Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल का नया गृह मंत्री कौन बनेगा? सुदन गुरुंग के इस्तीफे के बाद तीन नाम चर्चा में सबसे ऊपर

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 08:58 PM (IST)

    नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद नए गृह मंत्री के लिए तीन नाम चर्चा में हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नेपाल में कौन बनेगा नया गृह मंत्री (फोटो-रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के सबसे बड़े सहयोगी कहे जाने वाले सुदन गुरुंग ने गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुंग के जाने के बाद बालेन शाह गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं।

    गुरुंग का इस्तीफा शाह के लिए कुछ ही हफ्तों के भीतर दूसरा मंत्री-स्तरीय झटका है। 9 अप्रैल को, शाह ने श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह को बर्खास्त कर दिया था।

    नेपाल में एक अनुशासनात्मक समिति ने जांच में पाया कि दीपक कुमार साह ने अपनी पत्नी जूनू श्रेष्ठ को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड में बनाए रखने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया था। पार्टी ने कहा कि इस कदम से उसके आचार संहिता और अनुशासन का उल्लंघन हुआ है।

    भ्रष्टाचार के मामले में सुदन गुरुंग का नाम

    गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे हैं। इनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिप्त दीपक भट्ट के साथ भी जोड़ा जा रहा है। बालेन शाह की सरकार के सत्ता में आने के ठीक 26 दिन बाद गुरुंग ने इस्तीफा दिया है।

    गुरुंग ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वह एक निष्पक्ष जांच की अनुमति देने और किसी भी हितों के टकराव से बचने के लिए पद छोड़ रहे हैं।

    गुरुंग ने कहा, 'मेरे लिए, पद से ज्यादा नैतिकता मायने रखती है और जनता के विश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। नागरकों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नैतिक ईमानदारी के साथ दिया जाना चाहिए।'

    नेपाल में कौन बनेगा नया गृह मंत्री?

    सुदन गुरुंग के इस्तीफे के बाद अब यह सवाल खड़ा होता है कि नेपाल सरकार की कैबिनेट में अब उनकी जगह कौन लेगा। इस पद के लिए तीन नाम चर्चा में बने हुए हैं।

    सुदन गुरुंग के इस्तीफे के बाद फिलहाल गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री बालेन शाह के पास है। लेकिन बालेन शाह के पास पहले से ही रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है, ऐसे में शाह कैबिनेट के किसी और मंत्री को गृह मंत्रालय सौंप सकते हैं।

    • नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल को गृह मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है।
    • नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले वित्त मंत्रालय के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी संभाल सकते हैं।
    • इनके अलावा परिवहन मंत्री सुनील लम्साल भी गृह मंत्री बनाए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत से नेपाल जाने वालों के लिए नए नियम, बॉर्डर पर देना होगा टैक्स; शॉपिंग पर भी नया रूल