विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिलीपींस में विमान हादसा, 6 विदेशी नागरिकों को ले जा रहा प्राइवेट प्लेन क्रैश

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM (GMT+05:30)

दक्षिणी फिलीपींस में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें छह विदेशी नागरिक सवार थे। बचाव अभियान जारी है।

फिलीपींस में प्राइवेट प्लेन क्रैश (प्रतीकात्मक फोटो)

फिलीपींस में प्राइवेट प्लेन क्रैश (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दक्षिणी फिलीपींस में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह विदेशी सवार।

  2. दावाओ डेल सुर के डिगोस शहर में बचाव अभियान जारी।

  3. दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच।

डिजिटल डेस्क, मनीला। फिलीपींस में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया है। इस प्लेट में छह विदेशी नागरिक सवार थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में सवार किसी यात्री या चालक दल के सदस्य की मौत हुई है या नहीं।

दावाओ डेल सुर के डिगोस शहर में आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी जोमार कैलेडो ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है।

फिलीपींस में प्लेन क्रैश

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी फिलीपींस में छह विदेशी नागरिकों को ले जा रहा एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

दुर्घटना के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है, जिसमें विमान में सवार लोगों की स्थिति और हादसे के कारणों का पता चलना शामिल है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने ईरान के केश्म द्वीप पर किया हमला, ट्रंप बोले- छोटी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।