Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश में भड़का छात्र आंदोलन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    ढाका में संसद के बाहर छात्रों की ओर से किए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। वे शिक्षा मंत्री एएनएम एहसानुल हक मिलोन के इस्तीफे की मांग ...और पढ़ें

    बांग्लादेश में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

    बांग्लादेश में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

    HighLights

    1. शिक्षा मंत्री के "फार्म चिकन" कहे जाने से खफा थे छात्र

    2. अन्य घटना में पत्रकारों पर बंदूकधारियों ने की गोलीबारी

    आईएएनएस, पेरिस। ढाका में संसद के बाहर छात्रों की ओर से किए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। वे शिक्षा मंत्री एएनएम एहसानुल हक मिलोन के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने इसकी कड़ी निंदा की है। विरोध प्रदर्शन 14 जुलाई की सुबह हुआ था।

    हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट के छात्रों ने राजधानी में मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जुलूस निकाले और मानव शृंखलाएं बनाईं। स्थिति तब बिगड़ गईं, जब प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।

    छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। वे परीक्षा शेड्यूल, खराब मौसम में परीक्षा कराने के फैसले और मंत्री की उस टिप्पणी से खफा थे, जिसमें छात्रों को "फार्म चिकन" कहा गया था।

    जस्टिस मेकर्स बांग्लादेश इन फ्रांस ने कहा कि शांतिपूर्ण सभा के खिलाफ बल प्रयोग बांग्लादेश के संविधान के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण सभा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों के विपरीत है।

    इस बीच, बांग्लादेश की भ्रष्टाचार-रोधी संस्था ने खुलना शहर में पत्रकारों पर हुई गोलीबारी की कड़ी निंदा की है। इसे स्वतंत्र पत्रकारिता और प्रेस की आज़ादी पर हमला बताया।

    दरअसल, 15 जुलाई की सुबह खुलना में बंदूकधारियों ने चार पत्रकारों पर गोलीबारी की। वे सभी अपना काम खत्म करने के बाद एक चाय की दुकान के बाहर बैठे थे। घायलों में बांग्लादेशी दैनिक द बिजनेस स्टैंडर्ड के खुलना संवाददाता अव्वल शेख भी शामिल थे, जिन्हें गोली के छर्रे लगे।