होर्मुज संकट पर पेरिस में महामंथन, अमेरिका के बिना 50 देशों ने तैयार किया सुरक्षा का 'ब्लूप्रिंट'
मैक्रों के कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 30 से अधिक राष ...और पढ़ें

होर्मुज मुद्दे पर अमेरिका को छोड़ 50 देशों के प्रतिनिधि पेरिस में जुटे (फोटो- एक्स)
एपी, पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के प्रयास में एक सम्मेलन कर रहे हैं। इसके लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में अमेरिका को छोड़कर करीब 50 देशों और संगठनों के प्रतिनिधि जुटे हैं।
होर्मुज से आवाजाही बहाल कराने को लेकर योजनाओं आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ युद्ध के कारण यह महत्वपूर्ण जलमार्ग बंद हो गया था।
मैक्रों के कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख रहे। हालांकि सम्मेलन में शामिल देशों की सूची जारी नहीं की गई है।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे, जबकि कई नेता वीडियो के जरिये शामिल हुए। होर्मुज को फिर से खुलवाने के प्रयास में इस पहल में अमेरिका शामिल नहीं है।
सम्मेलन से पहले मैक्रों ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए बनाया गया मिशन पूरी तरह रक्षात्मक होगा, जो केवल गैर-युद्धरत देशों तक सीमित होगा और सुरक्षा की स्थिति अनुकूल होने पर ही तैनात किया जाएगा।' मैक्रों और स्टार्मर ने ईरान पर राजनयिक और आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।