Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटली में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 07:36 AM (IST)

    दक्षिणी इटली के तटीय इलाके में मंगलवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र 253 किलोमीटर की गह ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इटली में भूकंप के तेज झटके

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी इटली के तटीय इलाके में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के काफी नीचे, लगभग 253 किलोमीटर (157.21 मील) की गहराई पर दर्ज किया गया। 

    जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 00:12 बजे (सोमवार को 2212 GMT) आया, जिसका सेंटर लगभग 250 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट के पास समुद्र में था।

    शिन्हुआ न्यूज, एजेंसी ने लोकल मीडिया के हवाले से बताया कि कैलाब्रिया, सिसिली, कैम्पेनिया और पुगलिया समेत कई दक्षिणी इटली के इलाकों में झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय अधिकारी हालातों पर नजर रखें हुए हैं।

    जनवरी में भी आया था भूकंप

    इससे पहले इस साल की शुरुआत में, जनवरी में, इटली के दक्षिणी सिरे के पास आयोनियन सागर में 5.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया, जिससे माल्टा का बड़ा हिस्सा हिल गया था। यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, यह भूकंप 58 किलोमीटर की गहराई पर आया और दक्षिणी इटली में रेजियो कैलाब्रिया के तट से लगभग 62 किलोमीटर दूर था। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी