Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने रूस को दिया बड़ा झटका, मॉस्को के पास बड़ी पाइपलाइन पर किया हमला
यूक्रेन ने मॉस्को के नजदीक से गुजर रही बड़ी पाइपलाइन को ड्रोन हमले में भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे रूसी सेना को होने वाली ईंधन की आपूर्ति रुक गई है। यूक्रेन के ड्रोन ने पहली बार रूस की राजधानी मॉस्को के इतने नजदीक जाकर हमला किया है।

मॉस्को के नजदीक बड़ी पाइपलाइन पर यूक्रेन का हमला (फोटो- रॉयटर)
एपी, कीव। यूक्रेन ने मॉस्को के नजदीक से गुजर रही बड़ी पाइपलाइन को ड्रोन हमले में भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे रूसी सेना को होने वाली ईंधन की आपूर्ति रुक गई है। यूक्रेन के ड्रोन ने पहली बार रूस की राजधानी मॉस्को के इतने नजदीक जाकर हमला किया है।
यूक्रेन जहां रूस के तेल और गैस ठिकानों पर हमला कर रहा है तो रूस उसके ऊर्जा संयंत्रों को नुकसान पहुंचा रहा है। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी एचयूआर ने कहा है कि यूक्रेनी हमले से कोल्टसेवाय पाइपलाइन को 400 किलोमीटर की लंबाई में भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर आग लग गई है।
रूस पर लगाए प्रतिबंधों से ज्यादा नुकसान हुआ
इस पाइपलाइन से मॉस्को, निजनी नोवगोरोड और रियाजान के तेलशोधक कारखानों से गैसोलीन, डीजल और जेट फ्यूल की सेना को आपूर्ति होती थी।
रूस इस पाइपलाइन के जरिये वर्ष में 30 लाख टन जेट फ्यूल, 28 लाख टन डीजल और 16 लाख टन गैसोलीन की आपूर्ति करता था। रूस के लिए यह बड़ा नुकसान है। यूक्रन का दावा है कि इस हमले से विभिन्न देशों द्वारा रूस पर लगाए प्रतिबंधों से ज्यादा नुकसान हुआ है।
पोक्रोव्स्क पर कब्जे और बचाने के लिए भीषण लड़ाई
यूक्रेन का पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क रूसी सेना ने घेर किया है और अब उस पर कब्जा करने और उसे बचाने के लिए भीषण लड़ाई चल रही है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन की स्पेशल फोर्स की टुकड़ी को खत्म कर दिया है।
11 कमांडो की यह टुकड़ी यूक्रेनी सेना ने पोक्रोव्स्क को बचाने के लिए हेलीकाप्टर से भेजी थी, यद्यपि यूक्रेन ने रूस के इस दावे का खंडन किया है लेकिन यह माना है कि पोक्रोव्स्क में उसकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।
पोक्रोव्स्क यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत का रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। लेकिन प्रांत के दो प्रमुख शहरों-क्रैमेटोर्स्क और स्लोवियांस्क पर अभी यूक्रेन का नियंत्रण बना हुआ है। वैसे रूस ने यूक्रेन के पूर्वी भाग के लुहांस्क और डोनेस्क प्रांतों के ज्यादातर इलाके पर कब्जा कर लिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।