Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेनेजुएला में बार-बार आते हैं विनाशकारी भूकंप, जानिए दो करोड़ से ज्यादा लोगों पर क्यों मंडरा रहा खतरा?

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 04:28 PM (IST)

    वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए और जान-माल के बड़े नुकसान ...और पढ़ें

    वेनेजुएला में जोरदार भूकंप के झटके (फोटो-रॉयटर्स)

    वेनेजुएला में जोरदार भूकंप के झटके (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप।

    2. कैरिबियन-दक्षिण अमेरिकी प्लेटों के मिलन से भूकंप आते हैं।

    3. उथले भूकंपों के कारण भारी तबाही की आशंका।

    डिजिटल डेस्क, कराकास। वेनेजुएला में 39 सेकंड के अंदर सबकुछ बदल गया। दो जोरदार भूकंप के झटकों ने देश में तबाही मचा दी। कई इमारतें ढह गईं और हजारों लोग सड़क पर आ गए। हर तरफ चीख-पुकार मचने लगी।

    वेनेजुएला में बुधवार रात 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में भागने लगे। यहां इमरजेंसी टीमें चौबीस घंटे काम कर रही हैं। वहीं ग्लोबल मॉनिटरिंग एजेंसियां भी हालात पर नजर बनाए हुई हैं।

    Venezuela Earthquake

    वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही

    यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने चेतावनी दी है कि 'भारी जान-माल का नुकसान होने की आशंका है।' USGS के ताजा अनुमान के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 1,000 से 10,000 के बीच हो सकती है। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह आंकड़ा एक लाख तक भी पहुंच सकता है।

    USGS के अनुसार, ये दो भूकंप काराकस के पश्चिम में याराकुय राज्य में आए। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था और जमीन में 22 किमी (14 मील) की गहराई पर आया। इसके एक मिनट से भी कम समय के अंदर करीब 10 किमी (6 मील) की गहराई पर 7.5 तीव्रता का और भी बड़ा भूकंप आया।

    Venezuela Earthquake (3)

    कुछ ही घंटों के अंतराल में वेनेजुएला, जापान और कैलिफोर्निया में बड़े भूकंप आए, जिससे दुनियाभर के लोग सोचने लगे कि क्या ये घटनाएं किसी तरह आपस में जुड़ी हुई हैं।

    हालात की गंभीरता को देखते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि ये भूकंप, जो इस इलाके में एक सदी से भी ज्यादा समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं, बहुत बड़ी संख्या में लोगों की जान ले सकता है।

    खबरें और भी

    वेनेजुएला में बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी थी। यह दिन स्पेन से वेनेजुएला की आजादी के लिए 1821 में लड़ी गई एक निर्णायक लड़ाई की याद में मनाया जाता है।

    Venezuela Earthquake (4)

    वेनेजुएला में क्यों आते हैं भूकंप?

    वेनेजुएला में आए इन जोरदार भूकंप के झटकों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस देश में  इतनी बुरी तरह असर क्यों पड़ा। इसे समझने के लिए हमें वेनेजुएला के भौगोलिक दृष्टिकोण को समझना होगा।

    वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित है। हालांकि इसका ज्यादातर भू-भाग दक्षिण अमेरिकी प्लेट पर सुरक्षित रूप से स्थित है, लेकिन इसका उत्तरी तट और कैरिबियन द्वीप समूह एक बहुत सक्रिय सीमा पर स्थित है, जहां कैरिबियन और दक्षिण अमेरिकी प्लेटें मिलती हैं और एक-दूसरे के साथ रगड़ खाती हैं।

    यह जटिल टेक्टोनिक स्थिति पृथ्वी की ऊपरी परत (क्रस्ट) पर लगातार दबाव डालती है। वेनेजुएला की आबादी करीब 28.6 मिलियन यानी कि 2.8 करोड़ के करीब है और इस देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी इन्हीं एक्टिव सिस्मिक जोन (भूकंप की सक्रिय जगहों) में रहती है, जिससे बहुत सारे लोग सीधे खतरे में हैं।

    कैरिबियन प्लेट, साउथ अमेरिकन प्लेट के मुकाबले हर साल लगभग 20 मिलीमीटर पूरब की ओर खिसकती है। रिसर्चर्स ने पाया है कि पास के त्रिनिदाद द्वीप पर मौजूद एक फॉल्ट लाइन इस तेज हलचल का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा संभालती है।

    Venezuela Earthquake (5)

    विनाशकारी भूकंप की वजह

    वेनेजुएला में भूकंप के इतने विनाशकारी होने की एक और वजह है, इन भूकंपों की गहराई। वेनेजुएला में आने वाले भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे करीब 15 से 20 किलोमीटर गहराई में होता है। एक ही तीव्रता (मैग्नीट्यूड) वाले गहरे भूकंप की तुलना में उथला भूकंप सतह पर कहीं ज्यादा खतरनाक होता है।

    कैसे आते हैं भूकंप?

    जब भी हम भूकंप के बारे में सुनते हैं, तो प्लेटों के बारे में भी सुनते हैं। हमारी पृथ्वी की ठोस बाहरी परत असल में चट्टानों के बड़े-बड़े टुकड़ों में बंटी हुई है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है, इनमें 15 बड़ी और छोटी प्लेटें हैं।

    ये विशाल प्लेटें अपने नीचे मौजूद चट्टानों की एक अर्ध-तरल (semi-fluid), बेहद गर्म परत पर तैरती रहती हैं, जिसे मैंटल कहा जाता है। ये प्लेटें एक जगह स्थिर नहीं रहतीं, वे लगातार खिसकती रहती हैं, एक-दूसरे से टकराती रहती हैं और एक-दूसरे से दूर होती रहती हैं।

    यही लगातार हो रही धीमी, लेकिन बेहद शक्तिशाली हलचल लाखों सालों में भूकंप और ज्वालामुखी फटने जैसी हिंसक भूगर्भीय घटनाएं पैदा करती है।

    Venezuela Earthquake (6)

    कहां आते हैं सबसे तेज भूकंप?

    अगर दुनियाभर में हुई भूकंप की घटनाओं को देखें, तो एक इलाका खास तौर पर उभरकर आता है: सरकम-पैसिफिक सिस्मिक बेल्ट। प्रशांत महासागर के किनारे फैली यह बेल्ट दुनिया के करीब 81 प्रतिशत सबसे बड़े भूकंपों के लिए जिम्मेदार है।

    यह बेल्ट टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाओं के साथ बिल्कुल सटीक रूप से जुड़ी हुई है, जहां समुद्री परत (ओशनिक क्रस्ट) दूसरी प्लेटों के नीचे सक्रिय रूप से धंस रही है। इन्हीं विशाल चट्टानों के खिसकने और टूटने से जबरदस्त भूकंप आते हैं।

    इतिहास के कुछ सबसे बड़े भूकंप, जैसे 1960 में चिली में आया 9.5 तीव्रता का भूकंप और 1964 में अलास्का में आया 9.2 तीव्रता का भूकंप, इसी जोन में आया था।

    यह भी पढ़ें- वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही, पीएम मोदी ने कहा- भारत हर संभव मदद के लिए तैयार