प्लेन की सीट पर लगा था 'बम ब्लॉकर'... फोटो देख लोग रह गए हैरान, पूछा- 'इसकी क्या जरूरत है?'
सोशल मीडिया पर एक प्लेन सीट पर लगे 'बम ब्लॉकर' की तस्वीर वायरल हो रही है। एक यात्री ने इसे पुराने बोइंग 737-800 विमान में देखा और इसकी वजह पूछी। लोगों ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें प्लेन की सीट पर एक 'बम ब्लॉकर' रखा हुआ है। इस तस्वीर को किसी यूजर ने सबसे पहले रेडिट पर शेयर किया था। यूजर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'यह सच में प्लेन के पीछे वाले हिस्से में था।'
यूजर ने लिखा, 'मैं दुनियाभर में बहुत सारे प्लेन में सफर कर चुका है, लेकिन यह पहली बार था कि मैंने ऐसा कुछ देखा।' दरअसल यूजर ने कुछ दिन पहले हवाई जहाज से सफर किया था, जहां वह एक अजीब 'चीक स्प्लिटर' स्काई चेयर देखकर हैरान रह गया। इस चेयर पर एक Wedge लगा था, जो बट कुशन को दो हिस्सों में बांट रहा था।
लोग बोले- यह टॉर्चर डिवाइस
कई लोगों ने इसे एक टॉर्चर डिवाइस बताया। एक ने मजाक में लिखा कि अब इसमें दो सीटें हो गई हैं, जिन पर दो बहुत पतले लोग बैठ सकते हैं। दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा कि मुझे तो यह प्रीमियम सीट लग रही है। कई लोगों ने इसकी तुलना साइबियन से कर दी। साइबियन असल में एक मोटर लगी सेक्स मशीन होती है।
तस्वीर शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि जब वह एक पुराने 737-800 बोइंग विमान से सफर कर रहा था, तब वह इस अजीबोगरीब चेयर के बगल में ही बैठा था। उसने रेडिट पर लोगों से पूछा कि क्या किसी को प्लेन में ऐसी सीट होने का कारण पता है?
क्या है इसकी वजह?
इसका सवाल का जवाब एक अन्य व्यक्ति ने दिया। उसने बताया कि यह डिवाइडर बताता है कि सीट में कुछ टूटा हुआ है। हर एयरलाइन के पास सीट को खराब दिखाने के अपने तरीके होते हैं। वहीं ए व्यू फ्रॉम द विंग के कंट्रीब्यूटर गैरी लेफ ने बताया कि जापान एयरलाइंस की डोमेस्टिक बोइंग 737-800 फ्लाइट में लगा यह डिवाइडर बताता है कि यह कुर्सी हमेशा के लिए बंद हो गई है।
उन्होंने कहा, 'डोमेस्टिक 737-800 फ्लाइट में रो 15 कोच की पहली रो होती है, इसलिए आइल में आगे ठीक से बल्कहेड नहीं होता है। इससे वहाँ बैठे किसी भी व्यक्ति के लिए सेफ्टी की चिंता पैदा होती है क्योंकि टर्बुलेंस या हवा के दूसरे खतरे की स्थिति में सहारा देने के लिए कुछ नहीं होता है।'
लेफ ने कहा कि ऐसा बम-ब्लॉकर किसी टेप या प्लेकार्ड से बेहतर है क्योंकि लोग अक्सर उन वॉर्निंग साइन को इग्नोर कर देते हैं। सीट हटाने से पीछे बैठे पैसेंजर क लिए वही समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए एयरलाइन ऐसी सीट को छोड़ देती हैं और उस पर बैरियर लगा देती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।