बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान का हत्यारा 45 साल बाद ढाका में गिरफ्तार
बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के हत्यारे, पूर्व मेजर मुजफ्फर हुसैन को 45 साल बाद ढाका में गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान का हत्यारा गिरफ्तार (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के हत्यारे, बांग्लादेश सेना के पूर्व मेजर मुजफ्फर हुसैन को 45 साल तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने हुसैन को सैन्य अदालल में कार्रवाई के लिए बांग्लादेश सेना को सौंप दिया है। दरअसल, केस के दस्तावेजों के अनुसार, हुसैन ने ही 30 मई 1981 को चटगांव सर्किट हाउस में तत्कालीन राष्ट्रपति जियाउर रहमान पर जानलेवा गोलियां चलाई थीं।
पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या में था शामिल
30 मई, 1981 की सुबह मध्यम स्तर के सेना अधिकारियों के एक समूह ने सर्किट हाउस पर हमला किया और सत्ताधारी BNP के संस्थापक जियाउर रहमान की हत्या कर दी। अधिकारियों का आरोप है कि हुसैन और कैप्टन मोस्लेह उद्दीन उन अधिकारियों में शामिल था जो सीधे तौर पर इस हत्या में शामिल था।
45 साल बाद हुई गिरफ्तारी
ढाका मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव पुलिस ने बताया कि पूर्व सेना मेजर मुजफ्फर हुसैन को 45 साल बाद ढाका के बनानी डीओएचएस इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने हुसैन को बांग्लादेश सेना को सौंप दिया है ताकि कोर्ट द्वारा आगे की कार्रवाई की जाए।