पाकिस्तान में रामलीला मंदिर गिराने की नापाक साजिश, भड़का बांग्लादेश का हिंदू संगठन; विरोध में उतरे
बांग्लादेश हिंदू सम्मेलन संघ ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में स्थित सदियों पुराने रामलीला मंदिर ...और पढ़ें

पाकिस्तान में रामलीला मंदिर को बंद करने की कोशिश का बांग्लादेश के हिंदू संगठन ने विरोध किया
HighLights
पाकिस्तान में मंदिर बंद करने की कोशिश पर छिड़ा विवाद
पाकिस्तान में रामलीला मंदिर तोड़कर मॉल बनाने की तैयारी
एएनआई, ढाका। बांग्लादेश हिंदू सम्मेलन संघ ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में स्थित सदियों पुराने रामलीला मंदिर को सील करने और बंद करने की घटना पर गहरी चिंता जताई है।
इसकी कड़ी निंदा की है और जोरदार विरोध दर्ज कराया है। शनिवार को पाकिस्तान के ऐतिहासिक मंदिर को बंद करने और वहां एक व्यावसायिक इमारत बनाने की कोशिशों की खबर सामने आई थीं।
बांग्लादेश हिंदू सम्मेलन संघ ने कहा, "संगठन किसी भी पूजा स्थल को नष्ट करने या उसे जबरन बंद कराने की कोशिश को बुनियादी मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन मानता है।"
रामलीला मंदिर को गिराने और उसकी जगह पर एक व्यावसायिक इमारत बनाने की यह कुत्सित साजिश बेहद दुखद है और वैश्विक सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ है।
ऐतिहासिक ढांचे को नष्ट करने की इस कोशिश के खिलाफ स्थानीय हिंदू समुदाय और नागरिक समाज के सदस्यों द्वारा किए गए साहसिक प्रतिरोध के प्रति हम अपनी एकजुटता और पूरा समर्थन व्यक्त करते हैं।
