Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, तीन की मौत, 29 घायल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM (IST)

    दक्षिणपश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में तीन कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घ ...और पढ़ें

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, तीन की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, तीन की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. 20 की हालत गंभीर, नजदीक के अस्पताल में भर्ती, किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली

    2. क्वेटा से कलात जाते समय एन-25 पर घात लगाकर किया गया हमला, बीएलए पर शक 

    आईएएनएस, इस्लामाबाद। दक्षिणपश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में तीन कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए।

    ये घटना प्रांत के मस्तंग जिले में हुई, जब फ्रंटियर कार्प्स का काफिला राजधानी क्वेटा से एन-25 हाइवे से कलात जिले की तरफ बढ़ रहा था।

    सूत्रों ने शिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि आतंकियों ने काफिले को आइईडी धमाका करके रोका गया और घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

    घायल कर्मियों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। 20 सैन्यकर्मी गंभीर हालत में हैं, जबकि नौ को हल्की चोटें आई हैं। हमले से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

    सुरक्षाबलों की एक बस आग को आग से भारी नुकसान पहुंचा। तीन वाहनों के टायर फट गए। हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, सूत्रों ने इसे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से जोड़ा।

    एक अन्य घटना में बलूचिस्तान के आवारन जिले में पाकिस्तानी सैन्य बलों की गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मानवाधिकार संगठन पांक ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है।

    संगठन ने कहा कि बगैर किसी उकसावे के सेना ने अंधाधुंध फायरिंग और मोर्टार से भारी गोलाबारी की। आरोप है कि सैन्यकर्मियों ने मृतक जाहिद के शव को भी स्वजनों को सौंपने की बजाय अपने साथ ले गए।