Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान के पंजाब में बड़ी मांग, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    पाकिस्तान की पंजाब असेंबली के एक सदस्य ने मांग की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स पर रोक लगाई जाए। साथ ही, उन्होंने राज्य ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 16 से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल पर रोक की मांग (फोटो- रॉयटर)

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 16 से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल पर रोक की मांग (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए सख्त पाबंदी की मांग

    2. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाल संरक्षण की दिशा में मांग

    पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान की पंजाब असेंबली के एक सदस्य ने मांग की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स पर रोक लगाई जाए। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार से यह भी कहा है कि वह केंद्र सरकार से पूरे देश में ऐसा ही कदम उठाने की सिफारिश करे।

    इसे लेकर सत्ताधारी गठबंधन में शामिल इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी की सारा अहमद ने मंगलवार को पंजाब असेंबली में एक प्रस्ताव पेश किया। इसमें मांग की गई कि राज्य सरकार ऐसे अकाउंट पर तुरंत रोक लगाए।

    यह कदम बच्चों में साइबर-बुलिंग, आनलाइन यौन शोषण और डिजिटल लत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया है। यह पाकिस्तान के किसी भी राज्य या केंद्रीय विधानसभा में अपनी तरह का पहला प्रस्ताव है।

    प्रस्ताव में यह भी सिफारिश की गई है कि केंद्र सरकार को बच्चों की इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म तक पहुंच को नियंत्रित करने और आनलाइन सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए व्यापक कानून बनाना चाहिए।