Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर; खैबर पख्तूनख्वा में दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर (फोटो- रॉयटर)

    पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. खैबर जिले में आई बाढ़ में यात्रियों से भरी गाड़ी बह गई

    2. मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने छह लोगों की मौत पर दुख जताया

    पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

    आपात सेवा रेस्क्यू 1122 के अधिकारी ने बताया कि रविवार रात खैबर जिले में आई बाढ़ में यात्रियों से भरी गाड़ी बह गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

    रविवार को ही बारिश मरदान जिले में एक घर पर बिजली गिरने से छत ढह गई, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने छह लोगों की मौत पर दुख जताया है।

    अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 100 लापता

    अफगानिस्तान में सोमवार को आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि सोमवार रात 100 लोग लापता हैं। 80 लोग घायल हुए हैं।

    तालिबान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि सबसे ज़्यादा नुकसान नूरिस्तान प्रांत की राजधानी पारुन में हुआ है। तालिबान सरकार अधिकारियों ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया है। बचाव कर्मियों को भारी नुकसान की आशंका है।

    गौरतलब है अफगानिस्तान उन देशों में से एक है जो जलवायु परिवर्तन के असर से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में सूखे का खतरा बढ़ गया है, जबकि कुछ अन्य हिस्सों में ज़्यादा बारिश होने लगी है।