पाकिस्तान में ढेर हो रहे भारत के मोस्ट-वांटेड आतंकी, कौन है हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड?
आतंकी हाफिज सईद के करीबी और लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ...और पढ़ें
-1776350073265_m.webp)
पाकिस्तान में एक-एक कर खत्म हो रहे भारत के वांछित आतंकी (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंकी हाफिज सईद के करीबी और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापकों में से एक आमिर हमजा को लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है। लश्कर-ए-तैयबा कई आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है, जिनमें भारत में किए गए हमले भी शामिल हैं। माना जाता है कि उसने 2005 में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए आतंकी हमले की साजिश रचने में मदद की थी, जो कश्मीर के बाहर लश्कर के पहले बड़े हमलों में से एक था।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने गृह मंत्री मोहसिन नकवी के स्वामित्व वाले निजी टीवी चैनल के वाहन पर गोलीबारी की। चैनल के एक कार्यक्रम के होस्ट के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नजीर अहमद गाजी वाहन में सवार थे। वह शो की रिकार्डिंग पूरी कर घर लौट रहे थे।
उनके साथ वाहन में हमजा भी सवार था। दो अज्ञात हथियारबंद मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और लाहौर के पेको रोड पर चैनल के कार्यालय के पास गोलीबारी की। हमले में हमजा को गोली लगी।
हाफिज के बाद लश्कर का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सरगना
आईएएनएस के अनुसार, हमजा आतंकी हाफिज सईद के बाद लश्कर का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सरगना माना जाता है। उसने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की थी, जिसे दिसंबर 2001 में अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी इकाई घोषित किया गया था।
हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद, लश्कर-ए-तैयबा और इसके संस्थापक पाकिस्तान और पूरे क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से सक्रिय रहे और भारत सहित दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
'समझौता नहीं हुआ तो सेना युद्ध के लिए तैयार', होर्मुज पर ईरान को अमेरिका की नई चेतावनी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।