पाकिस्तान: 8 बच्चों को छोड़ दूसरे पति संग चली गई मां, कोर्ट के बाहर रोती-बिलखती रहीं बेटियां
लाहौर हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एक मां अपनी आठ बेटियों को छोड़कर दूसरे पति के साथ चली गई। ...और पढ़ें

मां ने 8 बेटियों को छोड़ा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के लाहौर कोर्ट के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे हर किसी का दिल पसीज गया. दरअसल एक महिला ने अपनी आठ जवान बेटियों को छोड़कर दूसरे पति के साथ रहने चली गई।
लाहौर हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शबनम बीबी अपने नए पति गुलाम हुसैन के साथ चली गईं। इस दौरान कोर्ट के बाहर उनकी बेटियां रोती-बिलखते रह गईं, लेकिन मां ने एक नजर भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बेटियों को पहचानने से किया इनकार
'द डॉन' अखबार के अनुसार, गुलाम हुसैन ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी पत्नी शबनम को उनके पूर्व परिवार की कथित अवैध हिरासत से छुड़ाने की मांग की।
शबनम ने अदालत में बयान दिया कि उन्होंने हुसैन से शादी कर ली है और उनके साथ रहना चाहती हैं। कोर्ट ने दोनों की मर्जी का सम्मान करते हुए उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी।
अदालत के फैसले के बाद जब शबनम कोर्ट से बाहर निकलीं तो उनकी आठ बेटियां उनके पैरों में गिरकर रोने लगीं। एक बेटी ने बताया कि मां ने कोर्ट में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।
बेटियों ने मां को घर वापस लाने की अपील की, लेकिन मां ने किसी की नहीं सुनी। वीडियो में छोटी बेटी चीख-चीखकर रोती दिख रही है, जबकि मां बिना रुके नए पति के साथ चली गईं।
बाप गुज़र गया तो मां ने आठों जवान बेटियों न सिर्फ पहचानने से इंकार किया बल्कि दूसरी शादी कर ली
— Hasin Shah (@hasinshahjama) June 2, 2026
ये नजर पाकिस्तानी कोर्ट का बताया जा रहा है जहां पर बेटियों ने मां को अपने घर वापस लाने के लिए पिटिशन दायर की थी पर जज ने मां को अपनी जिंदगी गुजारने का हक़ का हवाला देते हुए शादी करने… pic.twitter.com/bBDGJSmV1g
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना
इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बेटियां मां के पीछे भागती हुईं दिख रही हैं, लेकिन शबनम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया। लोगों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए आलोचना की है।
बेटियां अब अकेली हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कोर्ट ने कानूनी रूप से शबनम को नई शादी की आजादी दी, लेकिन सामाजिक और नैतिक स्तर पर यह फैसला विवादास्पद बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में ससुरालियों ने पीपीपी युवा विंग के नेता की हत्या कर गर्भवती पत्नी का हाथ पांव काटा
कोर्ट में फैसले इस औरत के हक़ में आने के बाद ये अपने पति के साथ जा रही हैं पीछे से इसलंका भाई आवाज़ें लगा रहा है कि एक बार मेरी बात सुन लो लेकिन इन्होंने उसकी तरह देखना भी मुनासिब नहीं समझा।2/2 pic.twitter.com/FJ9DxzY53C
— Anis Ahmad (@Ansari5k) June 2, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।