'नेतागिरी करनी है तो वर्दी छोड़िए और चुनाव लड़िए', मुनीर को खुली चुनौती
मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को राजनीति में दखल देने पर खुली चुनौती दी है। उन्होंने मुनीर से सेना से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ ...और पढ़ें

HighLights
मौलाना फज़लुर रहमान ने आसिम मुनीर को चुनौती दी।
कहा, राजनीति करनी है तो सेना छोड़ो, चुनाव लड़ो।
सेना के राजनीतिक मामलों में बढ़ते दखल पर सवाल उठाए।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के जाने-माने नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के प्रमुख मौलाना फज़लुर रहमान ने आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खुलेआम चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वे राजनीति करना चाहते हैं, तो सेना से इस्तीफा दें, राजनीतिक पार्टी बनाएं और चुनाव लड़ें।
पाकिस्तान सरकार की ओर से आबादी से जुड़ी एक हाई-लेवल कमिटी में मुनीर को शामिल किए जाने के बाद रहमान ने यह चुनौती दी है। नेशनल असेंबली के सदस्य रहमान ने मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा कि देश पर कौन शासन करेगा, यह तय करना सेना का काम नहीं है।
इंटरनेट मीडिया के अनुसार, 12 जुलाई को एक जनसभा को संबोधित करते हुए रहमान ने सेना पर राजनीतिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया और रक्षा व सुरक्षा से जुड़े मामलों के अलावा सेना की बढ़ती भूमिका पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, "चुनाव लड़ें। तब हम देखेंगे कि वर्दी पहने व्यक्ति को कितने वोट मिलते हैं।" यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में सेना का प्रभाव अब केवल पर्दे के पीछे सीमित नहीं रहा है, बल्कि देश का सत्ता ढांचा निर्णायक रूप से सशस्त्र बलों की ओर झुक गया है।
खबरें और भी
सेना प्रमुख आसिम मुनीर पाकिस्तान में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में उभरे हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीछे छोड़ दिया है।