Trending

    पाकिस्तान में रक्षा मंत्रालय के चार कर्मचारी रूस को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में दोषी, 10 साल तक की कैद

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM (IST)

    पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने रक्षा मंत्रालय के चार कर्मचारियों को रूस को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    10 साल तक की कैद की सजा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने रक्षा मंत्रालय के चार कर्मचारियों को रूस को गुप्त जानकारी देने के आरोप में 10 साल तक की कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम न्यायालय, इस्लामाबाद के न्यायाधीश ताहिर अब्बास सिप्रा ने सुनाया।

    विशेष अदालत ने पिछले शुक्रवार को इस्लामाबाद स्थित रूसी दूतावास को संवेदनशील जानकारी लीक करने से संबंधित मामले में अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने रक्षा मंत्रालय के चार कर्मचारियों को दोषी ठहराया, जबकि दो अन्य को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

    सफदरुर रहमान को 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई, जबकि अन्य तीन दोषियों तफजीलुर रहमान, मोहम्मद वकार और मोहम्मद ताहिर को पांच-पांच साल की कैद की सजा दी गई।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)