पाकिस्तान: दो सड़क हादसों में बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, घायल नौ लोगों का इलाज जारी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए।
-1792150793578_m.webp)
पाकिस्तान में दो सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत, 9 घायल।
HighLights
दो सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत, 9 घायल।
बुनेर में यात्री वैन पलटने से 6 लोगों की मौत।
चारसद्दा में ट्रक की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए। पेशेवर के अधिकारियों ने हादसों की जानकारी दी।
बुनेर में यात्री वैन पलटने से हादसा
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत की पहाड़ी बुनेर जिले में एक यात्री वैन पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि घायलों की नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया।
चारसद्दा में सड़क हादसे दो बच्चों की मौत
बचाव कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में चारसद्दा में एक ट्रक की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा घायल हो गया।
