कंगाल पाकिस्तान को सऊदी अरब ने दिया सहारा, दो अरब अमेरिकी डॉलर बचाई पाक अर्थव्यवस्था की डूबती नैया
सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दो अरब अमेरिकी डॉलर दिए हैं। इसकी पुष्टि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को की। ...और पढ़ें

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दिए दो अरब अमेरिकी डॉलर (फोटो- रॉयटर)
पीटीआई, कराची। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दो अरब अमेरिकी डॉलर दिए हैं। इसकी पुष्टि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को की।
हाल ही में पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कहा था कि तीन अरब अमेरिकी डॉलर की सऊदी अरब की ओर से मदद मिलने वाली है। यह उसी का हिस्सा है। स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान ने कहा, ''राशि 15 अप्रैल को प्राप्त हो गई।''
सऊदी अरब ने मंगलवार को अपनी पांच अरब अमेरिकी डॉलर की सुविधा को तीन साल के लिए और बढ़ा दिया और पाकिस्तान के लिए अतिरिक्त तीन अरब अमेरिकी डॉलर मदद का वादा किया था।
अमेरिका में मौजूद पाकिस्तान के वित्त मंत्री औरंगजेब के अनुसार, मौजूदा पांच अरब अमेरिकी डॉलर की सऊदी जमा राशि अब पिछली वार्षिक रोलओवर व्यवस्था के अधीन नहीं होगी और इसे लंबी अवधि के लिए बढ़ाया जाएगा।
इस नए ऋण के साथ सऊदी अरब पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में कुल आठ अरब अमेरिकी डॉलर जमा कर चुका है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि सऊदी अरब का समर्थन एक नाजुक समय पर आया है। इससे पाकिस्तान को बड़ी मदद मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।