Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा की पाकिस्तान यात्रा, 'गली सिखों वाली' में अपने पुराने घर के दस्तावेज खंगाले

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 04:08 AM (IST)

    विश्व बैंक के भारतीय मूल के अमेरिकी अध्यक्ष अजय बंगा ने मंगलवार को पाकिस्तान के पंजाब में अपने पैतृक घर का दौरा किया। 66 वर्षीय बंगा इस्लामाबाद से लाह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने पाकिस्तान में अपने पैतृक घर का किया दौरा (फोटो- एक्स)

    पीटीआई, लाहौर। विश्व बैंक के भारतीय मूल के अमेरिकी अध्यक्ष अजय बंगा ने मंगलवार को पाकिस्तान के पंजाब में अपने पैतृक घर का दौरा किया। 66 वर्षीय बंगा इस्लामाबाद से लाहौर के लगभग 250 किलोमीटर दूर खुशब गए थे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों के निवास से संबंधित राजस्व अभिलेखों का अवलोकन किया।

    इस दौरान, बंगा ने गुरुद्वारा सिंह सभा खुशब में किए गए विकास कार्यों और प्रशासनिक उपायों की सराहना की। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अतिरिक्त सचिव नासिर मुश्ताक ने उन्हें सिख धार्मिक विरासत के संरक्षण और जीर्णोद्धार के बारे में जानकारी दी।

    ईटीपीबी के अध्यक्ष कमर जमां ने बताया कि बोर्ड धार्मिक विरासत की रक्षा और सिख तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उपाय कर रहा है।

    बंगा पाकिस्तान के चार दिवसीय उच्च स्तरीय दौरे पर हैं, जो बुधवार को समाप्त होगा। गौरतलब है कि बंगा का जन्म नवंबर 1959 में महाराष्ट्र के खड़की में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक और भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।