विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच नवंबर में नहीं बढ़ेगा कच्चे तेल का उत्पादन, ओपेक+ का बड़ा फैसला

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:00 AM (IST)

ओपेक+ ने नवंबर के लिए कच्चे तेल के उत्पादन लक्ष्य को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने पर सहमति जताई है। ...और पढ़ें

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नवंबर में नहीं बढ़ेगा तेल उत्पादन

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नवंबर में नहीं बढ़ेगा तेल उत्पादन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। नवंबर में कच्चे तेल का उत्पादन नहीं बढ़ेगा। दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के समूह आपेक+ ने नवंबर के लिए कच्चे तेल के उत्पादन लक्ष्य को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने पर सैद्धांतिक सहमति जताई है।

आपेक+ में पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन ओपक और रूस समेत उसके सहयोगी देश शामिल हैं।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि समूह के सात सदस्य नवंबर के उत्पादन लक्ष्य को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने के पक्ष में हैं। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण खाड़ी देशों से तेल का निर्यात अभी भी सामान्य स्तर से काफी नीचे है। इसलिए आपेक+ ने फिलहाल उत्पादन लक्ष्य में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। निर्यात में लगातार रुकावटों के कारण, खाड़ी क्षेत्र के आपेक+ देश अपने उत्पादन लक्ष्यों से काफी कम उत्पादन कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि युद्ध की वजह से आपेक+के उत्पादन क्षमता की समीक्षा में भी देरी हुई है। 2027 के लिए अलग-अलग देशों के नए उत्पादन कोटे तय करने के लिए यह समीक्षा बेहद जरूरी है। समीक्षा में देरी से भविष्य के तेल उत्पादन क्षमता को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

इस बीच आपेक+ के सात प्रमुख देशों—सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, अल्जीरिया, कजाकिस्तान और ओमानके प्रतिनिधि रविवार को बैठक करेंगे।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)