विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला, 27 लोगों की मौत; 50 से अधिक आवासीय इमारतें तबाह

Updated: Sat, 29 Aug 2026 03:08 PM (IST)

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के बुचा जिले में भीषण हमला किया है, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

HighLights

  1. रूस ने कीव के बुचा जिले में बड़ा हमला किया

  2. हमले में 27 लोगों की मौत, 50 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं

  3. कीव में लगातार तीसरे दिन हवाई हमले जारी हैं

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के पास स्थित बुचा जिले में रूस ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको के अनुसार, रूस द्वारा किए गए इस हमले के कारण लगी भीषण आग आसपास के घरों व एक रेस्टोरेंट तक फैल गई। हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

कीव में लगातार हो रहे हवाई हमलों का आज तीसरा दिन है। इन हमलों ने यूक्रेन की राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह सब रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश पर बड़े पैमाने पर हमला किए जाने के बाद हो रहा है।

कीव समेत नौ यूक्रेनी शहरों के अर्थतंत्र पर हमले

इससे पहले रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव समेत नौ शहरों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। इन हमलों में रूस ने खासतौर से यूक्रेन के आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया है। जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें बंदरगाह, गोदाम, ऊर्जा ठिकाने और औद्योगिक इकाइयां मुख्य हैं।

इन हमलों खार्कीव में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। रूस ने इन हमलों में बैलेस्टिक मिसाइलों, हाइपरसोनिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और जेट इंजन चालित ड्रोन का इस्तेमाल किया। ( समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- रूस ने दी ब्रिटेन पर हमले की चेतावनी; मॉस्को ने कीव समेत नौ यूक्रेनी शहरों के अर्थतंत्र पर किए हमले