'यूक्रेन की जीती जमीन पर सुरक्षा क्षेत्र बनाएगा रूस', पुतिन बोले- हम इस संकल्प को पूरा करेंगे
पुतिन ने साफ कर दिया है कि रूस अपनी सीमा पर यूक्रेन से जीती जमीन पर सुरक्षा क्षेत्र बनाएगा। इसे ...और पढ़ें

'यूक्रेन की जीती जमीन पर सुरक्षा क्षेत्र बनाएगा रूस', पुतिन
HighLights
इस मसले पर शांति वार्ता में कोई चर्चा नहीं होगी : पुतिन
जेलेंस्की ने कहा, रूस की शांति की बातें हास्यास्पद
रॉयटर, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि रूस अपनी सीमा पर यूक्रेन से जीती जमीन पर सुरक्षा क्षेत्र बनाएगा। इसे लेकर भविष्य में होने वाली शांति वार्ता या अन्य किसी वार्ता में चर्चा नहीं होगी।
सेना की वर्दी पहने पुतिन ने यह बात थलसेना की कमांड पोस्ट का दौरा करने के दौरान कही। पुतिन ने कहा, रूसी सुरक्षा बलों का संकल्प केवल अपनी भूमि से ही दुश्मन को निकालना नहीं है बल्कि रूस से सटी जमीन पर सुरक्षा क्षेत्र बनाना भी है। हम इस संकल्प को पूरा करेंगे।
पुतिन ने कहा, हमारा उद्देश्य रूस के सीमावर्ती इलाके की सुरक्षा को भविष्य के लिए सुनिश्चित करना है। यूक्रेन के साथ होने वाली किसी भी शांति वार्ता में इसको लेकर कोई बात नहीं होगी।
टेलीविजन पर प्रसारित पुतिन के भाषण के बाद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि यह सुरक्षा क्षेत्र 660 किलोमीटर लंबा होगा और इसका 70 प्रतिशत हिस्सा इस समय रूसी सेना के कब्जे में है।
पेस्कोव ने यह नहीं बताया कि यह सुरक्षा क्षेत्र यूक्रेन में कितनी गहराई तक बनाया जाएगा। जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रसेल्स में कहा, हम युद्ध को खत्म करना चाहते हैं लेकिन रूस की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिल रहा है। जेलेंस्की ने रूस की शांति की बातों को हास्यास्पद बताया है।
