विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन में गणित की जिस परीक्षा में किशोरों के छूटते हैं पसीने, 7 साल के नन्हें जीव्यान ने पाई सफलता

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:18 PM (IST)

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 7 साल के जीव्यान रेड्डी ध्रुवा ने GCSE गणित की परीक्षा पास की है, जिसे आमतौर पर 16 साल के छात्र देते हैं।

7 साल के जीव्यान ने पास की GCSE गणित परीक्षा

7 साल के जीव्यान ने पास की GCSE गणित परीक्षा

HighLights

  1. 7 साल के जीव्यान ने पास की GCSE गणित परीक्षा

  2. ब्रिटेन में 16 साल के छात्र देते हैं यह परीक्षा

  3. जीव्यान ने 240 में से 196 अंक हासिल किए

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में जिस गणित की परीक्षा पास करने में किशोरों को पसीने छूट जाते हैं, उसमें भारतीय मूल के सात साल के जीव्यान रेड्डी ध्रुवा को सफलता मिली है। उसने अब अगले स्तर के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

जीव्यान ने जनरल सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन (जीसीएसई) परीक्षा के तीन पेपरों में 240 में से 196 अंक हासिल किए और ग्रेड-8 (जो ए ग्रेड के बराबर है) पाया।

7 साल के जीव्यान ने पास की GCSE गणित परीक्षा

यह परीक्षा आम तौर पर 16 साल के छात्र देते हैं। उसने मई में पियर्सन एडएक्सल जीसीएसई हायर मैथमेटिक्स परीक्षा दी थी और पिछले हफ्ते रिजल्ट आया।

जीव्यान ने बताया, 'रिजल्ट देखकर मैं बेहद उत्साहित था। माता-पिता बहुत खुश थे। मैं ग्रेड-9 चाहता था, इसलिए शुरू में थोड़ा निराश हुआ।

जिव्यान ने बताया क्यों पसंद है गणित?

मुझे गणित पसंद है, क्योंकि मुझे मुश्किल सवाल हल करना और जवाब पाने के अलग-अलग तरीके खोजना अच्छा लगता है।' बड़े होकर मैं रोबोट और ऐसी दूसरी चीजें बनाना चाहता हूं, जो लोगों की मदद करें। मैं ऐसी चीजें बनाना चाहता हूं, जिनका इस्तेमाल हर कोई कर सके।'

जीव्यान इस साल फरवरी तक लंदन के एक आम प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे। बाद में उनके माता-पिता ने उन्हें होम एजुकेशन (घर पर पढ़ाई) में डाल दिया, ताकि वह अपने बेहतर टैलेंट के हिसाब से सीख सकें।

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले उसके पिता ध्रुव रेड्डी ने कहा, 'नर्सरी जाने से पहले ही हमने देखा कि वह नंबर और गणित की बातें बहुत तेजी से सीख रहा था।'