Move to Jagran APP

जेल के अंदर होता था हवस का गंदा काम, कैदी संग संबंध बनाती नजर आई महिला अधिकारी; CCTV वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के कारण लंदन की एक महिला जेल अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। विडियो में कथित तौर पर एक जेल अधिकारी को जेल की कोठरी में एक कैदी के साथ दुष्कर्म करते हुए दिखाया गया है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

By Agency Edited By: Babli Kumari Published: Mon, 01 Jul 2024 02:21 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2024 02:21 PM (IST)
दक्षिण-पश्चिम लंदन की जेल एच.एम.पी. वैंड्सवर्थ (फोटो- Reuters)

एजेंसी, लंदन। यू.के. में एक महिला जेल अधिकारी पर कैदी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप एक वीडियो वायरल होने के बाद लगा है। यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर महिला अधिकारी को दक्षिण-पश्चिम लंदन की जेल एच.एम.पी. वैंड्सवर्थ में एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा गया। पुलिस की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

पश्चिम लंदन के फुलहम की 30 वर्षीय लिंडा डी सूसा अब्रेउ पर सार्वजनिक रूप से कदाचार करने का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी को आज उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को जांच शुरू कर दी है। कथित तौर पर जेल के अंदर फिल्माया गया वीडियो ऑनलाइन रूप से सामने आया। फुटेज में कथित तौर पर अधिकारी कथित कृत्य में शामिल होने से पहले पूरी वर्दी में दिखाई देती है। 

जेल के अंदर 1,500 से अधिक कैदी

साल 1851 में बनी विक्टोरियन युग की जेल एचएमपी वैडस्वर्थ अत्यधिक भीड़भाड़ और बिगड़ती स्थितियों से जूझ रही है। हाल ही में किए गए निरीक्षणों में व्यापक तौर पर हिंसा, कीड़े-मकोड़े और स्टाफ की गंभीर चुनौतियों सहित परेशान करने वाली समस्याओं का पता चला है। वहीं इस जेल में मिलने वाली सुविधा काफी कम कैदियों को ही दी जा रही है। वर्तमान में इस जेल के अंदर 1,500 से अधिक कैदी हैं।

यह भी पढ़ें- कुवैत में 34 साल पहले 367 यात्रियों को बनाया गया था बंधक, अब ब्रिटिश सरकार और एयरलाइन पर केस दर्ज; ये है पूरा मामला


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.