विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने अरबपति फाइनेंसर से की शादी, 2004 में पाकिस्तानी क्रिकेटर से हुआ था तलाक

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:12 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। यह उनकी दूसरी शादी है।

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की शादी (फाइल फोटो)

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने की शादी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति कैमरन ओ'रेली से शादी की

  2. इमरान खान से 2004 में तलाक के बाद यह उनकी दूसरी शादी

  3. दोनों की मुलाकात फिल्मों और डाक्यूमेंट्री में साझा दिलचस्पी से हुई

डिजिटल डेस्क, लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी की है। 52 वर्षीय फिल्ममेकर की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान से लगभग नौ साल तक चली थी, जिसके बाद 2004 में उनका तलाक हो गया।

उनके दो बेटे सुलेमान और कासिम हैं, जो रावलपिंडी की जेल में बंद अपने पिता की सेहत के लिए कैंपेन कर रहे हैं।

माना जाता है कि 62 वर्षीय आयरिश-आस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन ओ'रेली और जेमिमा गोल्डस्मिथ ने वीकेंड पर एक शानदार समारोह में शादी की रस्में पूरी कीं। यह नया जोड़ा फिल्मों और डाक्यूमेंट्री में अपनी साझा दिलचस्पी के कारण एक-दूसरे से मिला था।

प्रोडक्शन कंपनी इंस्टिंक्ट प्रोडक्शंस की फाउंडर जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कई शो और फिल्में लिखी और प्रोड्यूस की हैं, जिनमें शेखर कपूर द्वारा निर्देशित 'व्हाट्स लव गाट टू डू विद इट' भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, जेमिमा और कैमरन की मुलाकात एक फिल्म और डॉक्यूमेंट्री पर काम करने के दौरान हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता आगे बढ़ गया और शादी कर ली।

हालांकि, जेमिमा और कैमरन ने अभी तक अपने शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। यह जानकारी जेमिमा की भाभी जेमिमा जोन्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी।

imran news (1)

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जेमिमा और कैमरन ने एक निजी समारोह में शादी की। शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई और इससे पहले मीडिया को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

1995 में हुई थी पहली शादी

गौरतलब है कि जेमिमा ने पहली शादी पाकिस्तान के क्रिकेटर रहे इमरान खान से 1995 में की थी। उस समय जेमिमा की उम्र सिर्फ 21 साल थी, जबकि इमरान खान 42 साल के थे। शादी के दौरान दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर था। इसके अलावा दोनों की संस्कृति भी अलग थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए, सुलेमान ईसा और कासिम।

imran news

जेमिमा और इमरान का जून 2004 में तलाक हो गया। तलाक के बाद जेमिमा अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन लौट गईं। लंदन में जेमिमा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर के तौर पर काम शुरू किया। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)