ईरान से जुड़े आपराधिक गिरोह के लिए ब्रिटेन में हत्या की साजिश, नार्वे के किशोर को मिली 20 साल की सजा
ईरान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह के लिए ब्रिटेन में हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक नार्वे के किशोर को 20 साल की सजा सुनाई गई है।

नार्वे के किशोर को 20 साल की सजा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लंदन। ईरान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह के कहने पर पैसे लेकर हत्या करने के लिए ब्रिटेन जाने के दोषी पाए गए नार्वे के किशोर को 20 साल की सजा सुनाई गई।
जोहान्स कोंग्सनेस नैटलैंड को पिछले साल 25,000 यूरो के बदले एक अनजान व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की साजिश रचने का दोषी पाया गया था।
ब्रिटेन पहुंचने के दो दिन बाद ही उसे हडर्सफील्ड के एक होटल से बंदूक और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
यह पता नहीं चल पाया है कि वह किसे मारने वाला था। गिरफ्तारी के समय नैटलैंड एक पिज्जा रेस्तरां में पार्ट-टाइम काम कर रहा था। उसे फॉक्सट्राट नेटवर्क नाम के स्वीडन के एक संगठित अपराध गिरोह ने तब भर्ती किया था, जब वह ऑनलाइन गेम खेल रहा था।
लंदन की पुलिस के आतंकवाद-रोधी अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह के संबंध ईरानी सरकार से हैं।
(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
