विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Weekly Finance Horoscope: वक्री गुरु से होगा प्रॉफिट, किन राशियों की चमकेगी तकदीर? पढ़ें वित्त साप्ताहिक राशिफल

Updated: Sun, 01 Feb 2026 05:25 PM (IST)

वित्त साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, 2 फरवरी से 8 फरवरी तक का सप्ताह सभी राशियों के लिए वित्त के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह जातक रि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Weekly Finance Horoscope 2 February to 8 February 2026: मेष से मीन का वित्त साप्ताहिक राशिफल 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वित्त साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह जातकों को इनकम और खर्चों में बैलेंस बनाकर रखना होगा। सेविंग्स को लेकर थोड़ा को अलर्ट रहना पड़ सकता है। साथ ही कई बातों का खास ध्यान रखें। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सभी राशियों (Weekly Finance horoscope) के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष वित्त साप्ताहिक राशिफल (2 February to 8 February Finance Horoscope)

_mesh


पैसों के मामले में यह सप्ताह सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। मिथुन राशि में वक्री गुरुदेव आपकी पेमेंट या प्रॉफिट में थोड़ी देरी करवा सकते हैं, इसलिए बजट चेक करें। 6 फरवरी को शुक्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे नेटवर्किंग और ग्रुप एक्टिविटी से अच्छे लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के बीच में फिजूलखर्ची से बचें और वीकेंड तक अपनी इनकम और खर्चों में बैलेंस बनाएं। यह हफ्ता शॉर्टकट के बजाय लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

वृषभ वित्त साप्ताहिक राशिफल

vrishabh (2)


आर्थिक रूप से यह हफ्ता सावधानी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। मिथुन राशि में वक्री गुरुदेव आपकी इनकम की रफ्तार थोड़ी धीमी कर सकते हैं, इसलिए अपने खर्चों का दोबारा आंकलन करें। हफ्ते के शुरुआती दिनों में किसी भी तरह के रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें, क्योंकि इमोशनल होकर लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना करियर कनेक्शन या बड़े अधिकारियों के जरिए धन लाभ के संकेत दे रहा है। कुल मिलाकर यह हफ्ता डिसिप्लिन बनाए रखने का है।

मिथुन वित्त साप्ताहिक राशिफल

mithun


आर्थिक रूप से यह हफ्ता बजट और बचत पर ध्यान देने का है। हफ्ते की शुरुआत में चंद्रदेव कर्क राशि में रहकर आपको अपनी सेविंग्स को लेकर थोड़ा अलर्ट कर सकते हैं। वक्री गुरुदेव के कारण कुछ पेमेंट्स में देरी हो सकती है, इसलिए फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना आपके लिए राहत की खबर ला सकता है, खासकर विदेशी संपर्कों या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ के संकेत हैं। वीकेंड तक आते-आते आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग और कर्ज प्रबंधन में एक सही बैलेंस बना पाएंगे।

कर्क वित्त साप्ताहिक राशिफल

kark


आर्थिक मामलों में यह सप्ताह काफी सक्रिय रहने वाला है। जब चंद्रदेव आपके दूसरे भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) यानी सिंह राशि में आएंगे, तब आप अपने खर्चों और बजट को लेकर नई योजना बनाएंगे। वक्री गुरुदेव की वजह से कुछ छिपे हुए खर्च सामने आ सकते हैं या पेमेंट्स में देरी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में जाना पार्टनर की इनकम या पुराने निवेश से अचानक लाभ के संकेत दे रहा है। कुल मिलाकर, बजट बनाकर चलना ही इस हफ्ते की समझदारी है।

सिंह वित्त साप्ताहिक राशिफल

singh (3)


आर्थिक रूप से यह हफ्ता काफी अनुशासित रहने का है। हफ्ते की शुरुआत में सेहत या रोजमर्रा की जरूरतों पर कुछ एक्स्ट्रा खर्च हो सकता है। वक्री गुरुदेव का संकेत है कि निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और दोस्तों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना बिजनेस पार्टनर या लाइफ पार्टनर के जरिए आर्थिक सहयोग दिला सकता है। सिंह राशि में चंद्रदेव के गोचर के दौरान इमोशनल होकर शॉपिंग न करें। बजट बनाकर चलना ही इस हफ्ते की सबसे बड़ी जीत होगी।

कन्या वित्त साप्ताहिक राशिफल

kanya  (2)


आर्थिक रूप से यह हफ्ता स्थिरता की ओर बढ़ रहा है, लेकिन प्लानिंग जरूरी है। वक्री गुरुदेव की वजह से इनकम में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए अपने गोल्स को दोबारा चेक करें। हफ्ते की शुरुआत में किसी भी तरह के रिस्की इन्वेस्टमेंट या बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना आपके काम के जरिए धन लाभ के योग बना रहा है। वीकेंड तक आप अपनी इनकम और खर्चों के बीच एक सही संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। सेविंग्स पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला वित्त साप्ताहिक राशिफल

tula


आर्थिक रूप से यह हफ्ता सावधानी और सही प्लानिंग की मांग कर रहा है। वक्री गुरुदेव की वजह से पुराने निवेश या विदेशी स्रोतों से होने वाले लाभ में देरी हो सकती है। हफ्ते की शुरुआत में घर की मरम्मत या परिवार की जरूरतों पर कुछ खर्च होने के संकेत हैं। 6 फरवरी को आपके राशि स्वामी शुक्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपकी क्रिएटिविटी या किसी साइड प्रोजेक्ट से धन लाभ के अवसर ला सकते हैं। किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचें और बजट पर टिके रहें।

वृश्चिक वित्त साप्ताहिक राशिफल

vrishchik (1)

आर्थिक रूप से यह हफ्ता धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। हफ्ते के शुरुआती दिनों में चंद्रदेव आपके इनकम और सेविंग्स वाले भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे आप अपने खर्चों का सही अंदाजा लगा पाएंगे। वक्री गुरुदेव का सुझाव है कि साझा निवेश या लोन से जुड़े मामलों को एक बार फिर से चेक कर लें। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना घर या सुख-सुविधाओं पर कुछ खर्च करवा सकता है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। इस हफ्ते बजट पर टिके रहना ही आपके लिए सबसे सही रहेगा।

धनु करियर साप्ताहिक राशिफल

Dhanu  (1)


आर्थिक मामलों को इस हफ्ते आप प्राथमिकता देंगे। हफ्ते के शुरू में आप खर्चों और उधारी को लेकर थोड़े ज्यादा सतर्क रह सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी गुरुदेव मिथुन राशि में वक्री हैं, जो पार्टनरशिप या कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़े लाभ में थोड़ी देरी के संकेत दे रहे हैं। किसी भी तरह के रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें, खासकर हफ्ते के शुरुआती दिनों में। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना किसी छोटे प्रोजेक्ट या बातचीत के जरिए धन लाभ करा सकता है। बजट बनाकर चलना ही इस हफ्ते की सबसे बड़ी जीत होगी।

मकर वित्त साप्ताहिक राशिफल

Makar  (1)


आर्थिक रूप से यह हफ्ता धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रहा है। हफ्ते के शुरू में चंद्रदेव आपके सेविंग्स और इनकम वाले भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे आपका अपनी कमाई पर भरोसा बढ़ेगा। वक्री गुरुदेव के कारण डेली वर्क से होने वाले लाभ में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना टेक्नोलॉजी या पुराने निवेश से धन लाभ के योग बनाएगा। आत्मविश्वास बढ़ने के बावजूद फिजूलखर्ची से बचें। यह समय शॉर्ट-टर्म मुनाफे के बजाय लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी पर ध्यान देने का है।

कुंभ वित्त साप्ताहिक राशिफल

kumbh  (1)


आर्थिक रूप से यह हफ्ता सावधानी और स्ट्रैटेजी बनाने का है। हफ्ते की शुरुआत में सेहत या छिपे हुए खर्चों की वजह से कुछ पैसे निकल सकते हैं। वक्री गुरुदेव के कारण किसी बड़े रिस्क या साइड प्रोजेक्ट से होने वाले लाभ में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए निवेश को लेकर दोबारा सोचें। 6 फरवरी को शुक्रदेव का आपकी राशि में आना सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन यह धन को आकर्षित करने की आपकी शक्ति भी बढ़ाएगा। फिजूलखर्ची से बचें और लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल स्ट्रक्चर बनाने पर ध्यान दें।

मीन वित्त साप्ताहिक राशिफल

meen


आर्थिक रूप से यह हफ्ता धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रहा है, लेकिन धैर्य रखना होगा। वक्री गुरुदेव की वजह से प्रॉपर्टी या परिवार से जुड़े खर्चों में कुछ देरी हो सकती है। हफ्ते के बीच में इमोशनल होकर या दूसरों की देखा-देखी पैसे खर्च न करें, क्योंकि भावनाओं में बहकर किया गया खर्च बजट बिगाड़ सकता है। 6 फरवरी को शुक्रदेव का कुंभ राशि में आना आपको बचत और गुप्त निवेश की ओर प्रेरित करेगा। वीकेंड पर साझा संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ के योग बन सकते हैं। समझदारी से की गई प्लानिंग ही काम आएगी।

यह भी पढ़ें: इस लिंक पर क्लिक करके फ्री में जानें अपनी कुंडली के बारे में।

यह भी पढ़ें: शादी में क्यों हो रही है देर? ऐसे ही सवालों का जवाब फ्री में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com