Monthly Numerology Horoscope 2026: मूलांक 4, 5 और 6 के लिए कैसा रहेगा यह महीना? पढ़ें करियर और सेहत का हाल
यह वक्त थोड़ा ठहरने, सिचुएशन को एनालाइज करने और पुराने कामों को मजबूती देने का है। भले ही साल की शुरुआत बहुत फास्ट रही हो, लेकिन फरवरी की स्पीड थोड़ी कम ...और पढ़ें

Monthly Numerology Horoscope 2026 पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल। (Picture Credit: Freepik)
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। जनवरी के बड़े फैसलों और शुरुआती भागदौड़ के बाद, फरवरी 2026 का महीना हमें थोड़ा ठहरने और अपने आसपास के तालमेल को समझने का अवसर दे रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस महीने का मूलांक 2 है, जो मुख्य रूप से धैर्य, आपसी सहयोग और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है।
जन्मांक 4

करियर और फाइनेंस: राहुदेव की प्रेरणा से आप सिस्टम सुधारने में माहिर रहेंगे। यह महीना प्लानिंग और धीरज का है। काम में ज्यादा जिद्दी न बनें, फ्लेक्सिबिलिटी दिखाएंगे तो फायदा होगा। पैसा सोच-समझकर इन्वेस्ट करें।
रिश्ते: आप थोड़े रिजर्व रह सकते हैं, जिससे पार्टनर को गलतफहमी हो सकती है। दिल की बात जुबां पर लाएं। परिवार के मामलों में थोड़ा प्रैक्टिकल होना जरूरी है। बातचीत का रास्ता खुला रखें।
स्वास्थ्य: रूटीन बिगड़ने से बैक पेन या जोड़ों में दर्द हो सकता है। सही पोश्चर में बैठें और स्ट्रेचिंग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। पर्याप्त आराम करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
जन्मांक 5

करियर और फाइनेंस: बुधदेव की कृपा से नेटवर्किंग और स्किल बढ़ाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई भी पेपर साइन न करें। जो लोग मीडिया या सेल्स में हैं, उनके लिए यह महीना काफी शानदार रहने वाला है।
रिश्ते: इस महीने आपको अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी लगेगी। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें ताकि उन्हें आपकी बातें बुरी न लगें। सिंगल लोग किसी के प्रति अट्रैक्ट हो सकते हैं, पर फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: ज्यादा एक्साइटमेंट की वजह से नींद और डाइजेशन खराब हो सकता है। कैफीन कम लें और नेचर के साथ थोड़ा वक्त बिताएं। मेडिटेशन से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
जन्मांक 6

करियर और फाइनेंस: शुक्रदेव आपको दूसरों की मदद और मेंटरशिप की ओर प्रेरित करेंगे। टीम को गाइड करना आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में उदार रहें, लेकिन अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
रिश्ते: सहानुभूति और साथ मिलकर काम करने से आपके बॉन्ड्स मजबूत होंगे। दूसरों का ख्याल रखने के चक्कर में खुद को न भूलें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से लाइफ में खुशियां आएंगी।
स्वास्थ्य: स्ट्रेस की वजह से गले में दिक्कत या थकान हो सकती है। खुद को हाइड्रेटेड रखें और अच्छा खाना खाएं। लाइफ की रफ्तार को थोड़ा धीमा रखें।
यह अंक ज्योतिष भविष्यफल Astropatri.com की विशेषज्ञ न्यूमेरोलॉजिस्ट भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए आप hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।