विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Monthly Numerology Horoscope 2026: मूलांक 7 से 9 के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना? जानिए सबकुछ

Updated: Fri, 30 Jan 2026 06:14 PM (IST)

भले ही साल की शुरुआत बहुत फास्ट रही हो, लेकिन फरवरी की स्पीड थोड़ी कम रह सकती है। इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह समय धीरज और बेहतरीन प् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Monthly Numerology Horoscope 2026: पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल। (AI Generated Image)

भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। फरवरी 2026 का महीना खुद को अंदर से समझने और सबके साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। इस पूरे महीने पर यूनिवर्सल नंबर 2 का साया रहेगा। इसका मतलब है कि अब अकेले भागने के बजाय आपको बैलेंस और आपसी तालमेल पर ध्यान देना चाहिए। चलिए जानते हैं मूलांक 7 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए फरवरी का महीना (Monthly Numerology Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है?

जन्मांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

WhatsApp Image 2025-07-23 at 14.51.54

करियर और फाइनेंस: केतुदेव की ऊर्जा आपको रिसर्च और गहराई से सोचने की प्रेरणा देगी। यह वक्त जल्दबाजी में पैसा लगाने का नहीं बल्कि लंबी रेस का घोड़ा बनने का है। अपनी स्ट्रैटेजी को गुप्त रखें और मेहनत जारी रखें।

रिश्ते: आपको अकेले वक्त बिताना अच्छा लगेगा, बस यह बात अपने अपनों को प्यार से समझाएं। पार्टनर के साथ आपकी ऑनेस्टी ही रिश्तों को नया मोड़ देगी।

स्वास्थ्य: डिजिटल डिटॉक्स (स्क्रीन से दूरी) आपके लिए संजीवनी जैसा काम करेगा। आंखों और दिमाग को आराम दें। रात को गहरी नींद लेना आपके लिए बहुत जरूरी है।

जन्मांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

WhatsApp Image 2025-07-23 at 14.52.15

करियर और फाइनेंस: शनिदेव आपको अनुशासन और स्मार्ट मैनेजमेंट की सीख दे रहे हैं। लीडरशिप में ईगो को न आने दें। बजट बनाकर चलना ही इस महीने की सबसे बड़ी कामयाबी होगी। एथिकल तरीके से काम करेंगे तो धन लाभ निश्चित है।

रिश्ते: काम की बिजी लाइफ से थोड़ा समय अपनों के लिए निकालें। शांत और सुलझी हुई बातचीत से घर का माहौल अच्छा रहेगा। पुराने मसलों को प्यार से सुलझाएं।

स्वास्थ्य: हड्डियों और जोड़ों का ख्याल रखें। पुराने दर्द दोबारा उभर सकते हैं, इसलिए डेली एक्सरसाइज और सही डाइट को नजरअंदाज न करें।

जन्मांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

WhatsApp Image 2025-07-23 at 14.52.34

करियर और फाइनेंस: मंगलदेव आपको पुरानी चीजों को खत्म कर नई शुरुआत का इशारा दे रहे हैं। जो प्रोजेक्ट्स काम के नहीं हैं, उन्हें छोड़ देना ही बेहतर है। पैसों का लेनदेन इमोशन्स में बहकर बिल्कुल न करें।

रिश्ते: इस महीने माफ करके आगे बढ़ना आपका फोकस रहेगा। पुरानी कड़वाहट को भुलाकर रिश्तों को नया चांस दें। सिंगल लोग अब किसी गहरे कनेक्शन के लिए तैयार हैं।

स्वास्थ्य: इमोशनल रिलीज बहुत जरूरी है। मन में बातें न दबाएं, वरना सेहत बिगड़ सकती है। हल्का खाना और बॉडी डिटॉक्स आपको नई ऊर्जा देगा।

निष्कर्ष

फरवरी 2026 पूरी तरह से अपनी भावनाओं को समझने, बैलेंस बनाने और सबके साथ मिलकर चलने का महीना है। जनवरी में जहां हमने जोश और आजादी के साथ शुरुआत की थी, वहीं फरवरी हमें अपनी रफ्तार को थोड़ा कम करने और धैर्य व कूटनीति से काम लेने की सलाह देता है। अगर आप अपने रिश्तों का सम्मान करते हैं, दूसरों की बातों को ध्यान से सुनते हैं और कोई भी प्लानिंग बहुत सोच-समझकर करते हैं, तो आप अपने करियर और फाइनेंस में एक मजबूत स्थिरता ला सकते हैं। इस महीने आपकी 'इमोशनल इंटेलिजेंस' ही आपकी सबसे बड़ी पावर बनेगी। आपकी बातचीत, आपके फैसले और खुद का ख्याल रखने का आपका तरीका ही आने वाले समय में आपको बड़े और पॉजिटिव रिजल्ट्स देगा।

हर मूलांक के लिए यह फरवरी खुद को हील करने, लाइफ में स्टेबिलिटी लाने और अपने कर्मों को सच्चाई के साथ जोड़ने का एक शानदार मौका है। यह महीना साल 2026 के बाकी महीनों के लिए एक ऐसी मजबूत नींव तैयार कर रहा है, जो आपको स्पष्टता, सहानुभूति और लाइफ में लंबी ग्रोथ की ओर ले जाएगी।

पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल

मूलांक 1 वार्षिक राशिफल मूलांक 4 वार्षिक राशिफल मूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफल मूलांक 5 वार्षिक राशिफल मूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफल मूलांक 6 वार्षिक राशिफल मूलांक 9 वार्षिक राशिफल

Note - यह अंक ज्योतिष भविष्यफल Astropatri.com की विशेषज्ञ न्यूमेरोलॉजिस्ट भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए आप hello@astropatri.com पर संपर्क करें।