Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: इन राशियों का करियर पकड़ेगा रफ्तार, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन
4 February 2026 Ka Rashifal के अनुसार, आज का सूर्योदय एक नई उमंग और ग्रहों की विशेष जुगलबंदी के साथ हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कर्म ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: आज का राशिफल
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 4 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए 'एक्शन और रिफ्लेक्शन' का मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आज का मुख्य केंद्र बिंदु व्यक्तिगत विकास और संसाधनों का सही प्रबंधन रहेगा। मेष, सिंह और धनु जैसी अग्नि तत्व की राशियों के लिए आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में चैनल करने का समय है।
वृषभ, कन्या और मकर जैसी पृथ्वी तत्व की राशियों को अपनी स्थिरता और भरोसेमंद स्वभाव का लाभ मिलेगा। मिथुन, तुला और कुंभ जैसी वायु तत्व की राशियों को अपनी संवाद शैली में कूटनीति लानी होगी। वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन जैसी जल तत्व की राशियों को अपनी संवेदनशीलता को अपनी शक्ति बनाना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि (4 February 2026 Ka Rashifal) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: मेष लग्न वालों के लिए आज का दिन किसी पावर-पैक परफॉरमेंस से कम नहीं है। आपके राशि स्वामी मंगलदेव कर्म भाव में उच्च के हैं, जो आपको एक नेचुरल लीडर की तरह पेश करेंगे। आज आप जो भी जिम्मेदारी उठाएंगे, उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ निभाएंगे। आपकी स्पष्ट सोच दूसरों को इम्प्रेस करेगी।
नेगेटिव: आज 'अति-आत्मविश्वास' वाली भावना से थोड़ा बचकर रहना होगा। कभी-कभी जोश में आप दूसरों की राय को अनसुना कर सकते हैं, जिससे टीम में मतभेद हो सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए दबाव न डालें।
करियर: प्रोफेशनल लाइफ में आज आप चमकेंगे। अगर कोई प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका था, तो आज उसे पूरा करने की हिम्मत मिलेगी। बॉस आपकी मेहनत को नोटिस कर रहे हैं।
फाइनेंस: आर्थिक रूप से दिन स्टेबल है। पुराने निवेशों से छोटे लाभ के संकेत हैं। हालांकि, गैजेट्स या लग्जरी पर अचानक खर्च करने का मन कर सकता है, जिस पर कंट्रोल रखें।
हेल्थ: एनर्जी हाई रहेगी, लेकिन सिर में भारीपन या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लें।
लव: पार्टनर के साथ आज काफी इंटेंस और शांति से बातचीत हो सकती है। अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें, लेकिन बहस से बचें।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: लाल
उपाय: सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। भावनाओं को शांत करने के लिए गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
-1770113962933.jpg)
पॉजिटिव: आपके लिए आज का दिन 'स्लो एंड स्टडी' प्रोग्रेस का है। राशि स्वामी शुक्रदेव भाग्य भाव में सूर्य और मंगल के साथ हैं, जो आपको लग्जरी और कंफर्ट की ओर ले जाएंगे। आपकी व्यावहारिक सोच आज बड़े काम आएगी।
नेगेटिव: स्वभाव में थोड़ा जिद्दीपन आ सकता है। अगर चीजें आपके प्लान के हिसाब से नहीं चलीं, तो आप फ्रस्ट्रेट हो सकते हैं। याद रखें, कभी-कभी 'गो विद द फ्लो' कहना भी जीत होती है।
करियर: कार्यस्थल पर आपकी निरंतरता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। सहकर्मी आपकी रिलायबिलिटी की तारीफ करेंगे। कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो आपके करियर की नींव मजबूत करेगा।
फाइनेंस: पैसों के मामले में आज का दिन सुकून भरा है। प्रॉपर्टी या गोल्ड में निवेश का विचार बन सकता है। खर्चों में समझदारी दिखेगी।
हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन गले या गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग करें।
लव: पार्टनर के साथ आज आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। कोई छोटा गिफ्ट या सरप्राइज आपके रिश्ते की मिठास बढ़ा देगा।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: हरा
उपाय: किसी पूजा स्थल पर सफेद फूल अर्पित करें। कुछ मिनट शांति से बैठकर स्वयं को स्थिर रखने का प्रयास करें।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: मिथुन राशि वालों के लिए आज बुद्धि का सही इस्तेमाल ही सफलता की कुंजी है। बुधदेव नौवें भाव में हैं, जो आपकी लर्निंग पॉवर को बढ़ा रहे हैं। आज आप अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं।
नेगेटिव: राहु के प्रभाव के कारण दिमाग में विचारों का तूफान चल सकता है, जिससे 'डिसीजन मेकिंग' में दिक्कत आएगी। गॉसिप से पूरी तरह दूर रहें, वरना आपकी इमेज खराब हो सकती है।
करियर: नेटवर्किंग के लिए दिन बेस्ट है। अगर आप मार्केटिंग या मीडिया में हैं, तो आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। मल्टीटास्किंग से बचें, एक बार में एक ही काम करें।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति स्थिर है, लेकिन उधारी के लेनदेन से बचें। डॉक्यूमेंट्स पर बिना पढ़े साइन न करें।
हेल्थ: मानसिक थकान और आंखों में जलन हो सकती है। ठंडे पानी से आंखें धोएं और नींद पूरी करें।
लव: बातचीत में थोड़ा मजाक और चुलबुलापन रखें। पार्टनर के साथ किसी लंबी ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है।
लकी नंबर: 5
लकी कलर: पीला
उपाय: गौमाता को हरा चारा खिलाएं और "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपकी इन्टूशन बहुत स्ट्रॉन्ग है। चंद्रदेव धन भाव में रहकर आपको पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। आप दूसरों की केयर करने में सबसे आगे रहेंगे।
नेगेटिव: पुरानी बातों को याद करके इमोशनल होना आपकी प्रोग्रेस रोक सकता है। आज आप थोड़े ओवर-सेंसिटिव हो सकते हैं, इसलिए दूसरों की बातों को पर्सनली न लें।
करियर: ऑफिस में आज आपकी सलाह की वैल्यू होगी। टीम वर्क में आप एक 'पीसमेकर' की भूमिका निभाएंगे। अपने आइडियाज को प्रेजेंट करने में हिचकिचाएं नहीं।
फाइनेंस: धन के मामले में दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।
हेल्थ: पाचन तंत्र थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। बाहर के खाने से परहेज करें और घर का बना ताजा भोजन लें।
लव: पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्डिंग गहरी होगी। आज साथ बैठकर फ्यूचर प्लान करना आपके रिश्ते को नई दिशा देगा।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सफेद
उपाय: किसी पौधे में दूध मिला हुआ जल अर्पित करें। सोने से पहले ईश्वर का आभार मानने का अभ्यास करें।
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
-1770114003931.jpg)
पॉजिटिव: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन 'शो-स्टॉपर' बनने का है। राशि स्वामी सूर्यदेव छठे भाव में मंगल के साथ हैं, जो आपको शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे। आपका कॉन्फिडेंस देखकर लोग आपसे सलाह लेने आएंगे।
नेगेटिव: अहंकार और आत्मविश्वास के बीच की लाइन को पहचानें। अगर कोई आपकी आलोचना करे, तो उसे दुश्मन न समझें बल्कि सुधार का मौका मानें।
करियर: करियर में विजिबिलिटी बढ़ेगी। अगर आप जॉब चेंज का सोच रहे हैं, तो आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
फाइनेंस: पैसे की स्थिति मजबूत है। स्टेटस बनाए रखने के चक्कर में बड़े खर्चों से बचें। निवेश के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।
हेल्थ: फिजिकल एनर्जी हाई रहेगी। जिम या योग ज्वाइन करने के लिए दिन अच्छा है। बैक पेन का ध्यान रखें।
लव: लव लाइफ में रोमांस के साथ-साथ ईगो क्लैश की भी संभावना है। 'मैं' के बजाय 'हम' पर फोकस करें।
लकी नंबर: 1
लकी कलर: सुनहरा
उपाय: सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। बिना किसी प्रशंसा की अपेक्षा किए किसी की मदद करें।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
-1770114024644.jpg)
पॉजिटिव: आपकी ऑर्गेनाइजिंग स्किल्स आज आपको भीड़ से अलग खड़ा करेंगी। बुधदेव के गोचर से आपकी लॉजिकल पावर बढ़ी हुई है। जटिल समस्याओं का हल आप चुटकियों में निकाल लेंगे।
नेगेटिव: 'ओवर-एनालिसिस' के कारण आप काम शुरू करने में देरी कर सकते हैं। दूसरों में कमियां ढूंढने की आदत रिश्तों में कड़वाहट ला सकती है।
करियर: रिसर्च और डेटा से जुड़े लोगों के लिए दिन गोल्डन है। ऑफिस में आपकी रिलायबिलिटी सीनियर्स का भरोसा जीतेगी। छोटे-छोटे गोल्स बनाकर चलें।
फाइनेंस: बजट को स्टिक करना आज आपके लिए जरूरी है। ऑनलाइन शॉपिंग के लुभावने ऑफर्स से बचें। बचत पर जोर दें।
हेल्थ: पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। फाइबर युक्त भोजन लें और वॉक जरूर करें।
लव: पार्टनर के प्रति आपका सपोर्टिव नेचर उन्हें बहुत पसंद आएगा। आज शांत और गंभीर बातचीत का दिन है।
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा
उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां दान करें। "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव: बैलेंस करना आपकी सुपरपावर है और आज आप इसे बखूबी इस्तेमाल करेंगे। शुक्रदेव सुख भाव में मंगल के साथ हैं, जो घर में खुशहाली और लग्जरी लाएंगे। सामाजिक मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव: दूसरों को खुश रखने के चक्कर में आप खुद को थका सकते हैं। 'ना' कहना सीखें, वरना आपके काम अधूरे रह जाएंगे। अनिर्णय से बचें।
करियर: क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। टीम के साथ तालमेल बिठाकर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
फाइनेंस: सुख-सुविधाओं पर खर्च होने के योग हैं। घर की सजावट या नए कपड़ों पर पैसा लग सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
हेल्थ: किडनी और यूरिन संबंधी समस्याओं के प्रति सचेत रहें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
लव: पार्टनर के साथ आज काफी हारमनी रहेगी। एक-दूसरे की पसंद का ख्याल रखना रिश्ते को खूबसूरत बनाएगा।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: गुलाबी
उपाय: किसी पूजा स्थल पर सफेद फूल चढ़ाएं। कुछ मिनटों के लिए सचेत होकर सांस लेने का अभ्यास करें।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
-1770114046511.jpg)
पॉजिटिव: आपके राशि स्वामी मंगलदेव उच्च के हैं, जो आपको अजेय बना रहे हैं। आपकी इच्छाशक्ति और गहराई आपको बड़ी जीत दिला सकती है। किसी भी राज या रहस्य को सुलझाने के लिए दिन बेस्ट है।
नेगेटिव: आज आप थोड़े 'पोस्सेसिव' या 'सीक्रेटिव' हो सकते हैं। दूसरों पर शक करना बंद करें, वरना आपके वफादार दोस्त आपसे दूर हो सकते हैं।
करियर: स्ट्रैटेजी बनाने के लिए आज का दिन परफेक्ट है। अगर आप डिफेंस, पुलिस या इंजीनियरिंग में हैं, तो आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों को शांति से हैंडल करें।
फाइनेंस: आर्थिक प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। गुप्त धन या इंश्योरेंस से लाभ हो सकता है। जोखिम से बचें।
हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लगने का डर है, इसलिए एक्सरसाइज करते समय सावधानी बरतें।
लव: प्रेम संबंधों में गहराई और जुनून रहेगा। अपने पार्टनर से कोई राज शेयर करना भरोसे को बढ़ाएगा।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: मैरून
उपाय: शाम को दीपक जलाएं और आत्म-चिंतन के लिए शांति से बैठें। भावनात्मक तनाव दूर करने के लिए गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
-1770114064798.jpg)
पॉजिटिव: आज आप काफी ग्राउंडेड और रीयलिस्टिक महसूस करेंगे। बृहस्पतिदेव वक्री हैं, जो आपको अपनी गलतियों से सीखने का मौका दे रहे हैं। आपकी ईमानदारी आपकी सबसे बड़ी पूंजी है।
नेगेटिव: काम में देरी होने से आप थोड़े निराश हो सकते हैं। आज आप थोड़े रूड हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।
करियर: मेहनत और अनुशासन ही आज आपको आगे ले जाएगा। कोई पुरानी डील दोबारा शुरू हो सकती है। सीनियर्स की सलाह को गंभीरता से लें।
फाइनेंस: फाइनेंस में स्टेबिलिटी रहेगी। फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी। भविष्य के लिए सेविंग्स प्लान करना आज सफल रहेगा।
हेल्थ: कमर दर्द या पैरों में थकान हो सकती है। मालिश या गुनगुने पानी से नहाना आराम देगा।
लव: पार्टनर के साथ व्यवहार में मैच्योरिटी दिखाएं। छोटी बातों पर बहस करने के बजाय शांत रहें।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: पीला
उपाय: किसी जरूरतमंद को पीले रंग का भोजन या मिठाई दान करें। कुछ मिनट शांत होकर आत्म-चिंतन करें।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
-1770114158007.jpg)
पॉजिटिव: आज आप किसी भी खेल या जंग के सबसे ताकतवर खिलाड़ी हैं। मंगलदेव आपकी राशि में उच्च के हैं, जो आपको अपार शक्ति और ऊर्जा दे रहे हैं। अनुशासन आपकी रग-रग में रहेगा।
नेगेटिव: अत्यधिक काम का बोझ आपको 'वर्कहोलिक' बना सकता है, जिससे परिवार के लिए समय नहीं बचेगा। अपनी बॉडी की लिमिट्स को न भूलें।
करियर: करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। अगर आप प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो आज अच्छी खबर मिल सकती है। नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है।
फाइनेंस: आर्थिक रूप से दिन बहुत मजबूत है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। प्रॉपर्टी में बड़ा फायदा होने के योग हैं।
हेल्थ: जोड़ों का दर्द या दांतों में दिक्कत हो सकती है। कैल्शियम युक्त आहार लें और डेंटिस्ट को दिखाएं।
लव: पार्टनर के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। आज शब्दों से ज्यादा आपके एक्शन प्यार का इजहार करेंगे।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: भूरा
उपाय: शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं। अपनी उपलब्धियों के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करें।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
-1770114167116.jpg)
पॉजिटिव: आपकी सोच आज आउट-ऑफ-द-बॉक्स रहेगी। बुध और राहु की युति आपको बहुत इनोवेटिव बनाएगी। समाज कल्याण के कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव: भावनाओं से कटे रहना आपको 'रुखा' दिखा सकता है। आज आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं, जिससे दोस्तों से बहस हो सकती है। थोड़े फ्लेक्सिबल बनें।
करियर: टेक्नोलॉजी और आईटी क्षेत्र के लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है। कलीग्स के साथ तालमेल बिठाएं।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति अच्छी है, लेकिन सट्टेबाजी या रिस्की शेयर मार्केट से बचें। पैसे बचाने की नई तकनीक खोजेंगे।
हेल्थ: नसों में खिंचाव या बेचैनी हो सकती है। मेडिटेशन करें और स्क्रीन टाइम कम करें।
लव: पार्टनर के साथ बौद्धिक चर्चा होगी। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी नयापन लाएगी।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला
उपाय: पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। गहरी सांस लेने का अभ्यास करें या कुछ समय ध्यान लगाएं।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: आपकी संवेदनशीलता और इंट्यूशन आज आपकी ढाल बनेगी। चंद्रदेव के प्रभाव से आप बहुत शांत और संतोषी महसूस करेंगे। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव: आज आप जिम्मेदारियों से भाग सकते हैं। दूसरों की समस्याओं को अपने सिर पर लेना आपको मानसिक रूप से थका देगा।
करियर: ऑफिस में आज आपको शांति से काम करना पसंद आएगा। आपकी रचनात्मकता को सराहा जाएगा। पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है।
फाइनेंस: उदारता में आकर पैसे लुटाने से बचें। अपनी सेविंग्स का ध्यान रखें। परिवार पर खर्च हो सकता है।
हेल्थ: शरीर में सुस्ती और भारीपन महसूस हो सकता है। प्राणायाम करें और हल्का भोजन लें।
लव: पार्टनर के साथ आज बहुत डीप और इमोशनल कनेक्ट महसूस करेंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी।
लकी नंबर: 7
लकी कलर: समुद्री हरा
उपाय: किसी पौधे में दूध मिला हुआ जल चढ़ाएं। कुछ मिनट मौन रहकर ध्यान करें।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।