Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहिया, टायर और रिम में क्या है अंतर? तीनों एक साथ कैसे काम करते हैं?

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 06:00 AM (IST)

    इस लेख में व्हील, टायर और रिम के बीच के अंतर को समझाया गया है। टायर रबड़ का हिस्सा है जो सड़क से संपर्क बनाता है, रिम टायर को सुरक्षित रखता है, और व्हील पूरी धातु की संरचना है जो गाड़ी को चलाता है। सही आकार का चुनाव और नियमित देखभाल वाहन के लिए महत्वपूर्ण है।

    Hero Image

    व्हील, टायर और रिम में अंतर

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। क्या आपने कभी टायर शॉप में कदम रखा और वहां व्हील, टायर और रिम के बीच अंतर न समझ पाएं? यह बहुत सामान्य समस्या है। कई लोग इन शब्दों का गलत इस्तेमाल करते हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को लेकर कंफ्यूज होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इन तीनों के बीच एक बड़ा अंतर है? अगर आप टायर बदलने, रिम अपग्रेड करने या सिर्फ अपनी गाड़ी के कॉन्फिगरेशन को समझने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि व्हील, टायर और रिम में क्या अंतर है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हील, टायर और रिम को लेकर कंफ्यूजन

    ऑटोमोबाइल के कंपोनेंट्स को समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सबसे सामान्य कंफ्यूजन टायर और व्हील के बीच होता है। जब रिम का जिक्र होता है, तो मामला और भी उलझ जाता है। बहुत से लोग अक्सर कहते हैं कि मैने अपनी गाड़ी में नए व्हील लगवाएं है, जबकि वह केवल टायर बदलवा रहे होते हैं।

    1. टायर क्या है?

    टायर वह रबड़ का हिस्सा है जो आपके व्हील के चारों ओर फिट होता है। यह सड़क से संपर्क का एकमात्र बिंदु होता है, इसलिए यह आपकी राइड को स्मूथ बनाता है, ट्रैक्शन प्रदान करता है और आपकी सुरक्षा और माइलेज में भी बड़ा योगदान देता है। टायर हवा से भरे होते हैं और इनमें रबर, फैब्रिक और स्टील की कई परतें होती हैं। यह कई साइज, ट्रेड डिजाइनों और रबर के कॉम्बिनेशन में आते हैं, जो आपके जरिए की जाने वाली ड्राइविंग के प्रकार पर निर्भर करते हैं।

    2. रिम क्या है?

    रिम को लेकर कई लोगों में कंफ्यूजन रहता है। रिम व्हील का वह बाहरी हिस्सा है, जो टायर को सुरक्षित रखता है। यह वह हिस्सा है जहां टायर वास्तव में बैठता है। बिना रिम के, टायर नहीं लगाया जा सकता है। यह वजह होती है जहां पर टायर को फिट किया जाता है। रिम को आप टायर की सीट मान सकते हैं। यहां रबड़ मेटल से मिलता है, और यह आपके टायर को सही आकार, सहारा और एयरटाइटनेस प्रदान करता है।

    3. व्हील क्या है?

    व्हील पूरी धातु की संरचना है, जिसमें रिम और बीच का हिस्सा शामिल होता है। इसे ही आपकी गाड़ी के एक्सल से जोड़ा जाता है। यह वह हिस्सा है जो घुमता है और एक्सेलेरेटर दबाने पर आपकी गाड़ी को आगे बढ़ाता है।

    रिम और टायर का आकार क्यों महत्वपूर्ण है?

    जब आप नए टायर खरीदने या अलॉय व्हील अपग्रेड करने का सोचते हैं, तो रिम और टायर का आकार सही होना बहुत जरूरी है। अगर टायर रिम के लिए बहुत बड़ा या बहुत छोटा है, तो वह फिट नहीं होगा, जिससे लीक, खराब परफॉर्मेंस या यहां तक कि एक्सीडेंट भी हो सकता हैं।

    व्हील, टायर और रिम की देखभाल कैसे करें?

    इन तीनों भागों की नियमित जांच और देखभाल आपके वाहन को बिना किसी समस्या के चलने में मदद करती है।

    1. टायर: tread का पहनाव, हवा का दबाव और साइडवॉल डैमेज की जांच करें।
    2. रिम: खासकर गड्ढों के बाद, डेंट, बेंड या क्रैक के लिए चेक करें।
    3. व्हील: सुनिश्चित करें कि वे ठीक से संतुलित, अलाइन्ड और माउंट किए गए हों।

    कब क्या बदलें?

    आपको हमेशा पूरा व्हील बदलने की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी एक ही पार्ट को बदलने की आवश्यकता होती है। अगर आप टायर बदलने जा रहे हैं, तो चेक करें कि उसके ट्रेड कितने घिसे हुए है। रिम को बदलने के दौरीन यह चेक करें कि उसमें किसी तरह का क्रैक या बेंट तो नहीं है। जब व्हील बदलने की सोच रहे हो, तो चेक करें कि वह पूरा तरह से खराब हो गया हो।