New Kia Seltos Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर
New Kia Seltos Vs Hyundai Creta: भारतीय बाजार में किआ की ओर से हाल में ही मिड साइज एसयूवी सेल्टॉास की नई जेनरेशन को पेश किया गया है। निर्माता की ओर स ...और पढ़ें

नई डेस्क, नई दिल्ली। किआ की ओर से भारतीय बाज़ार में हाल ही में नई जेनरेशन Kia Seltos को पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई की क्रेटा के साथ होगा। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी (New Kia Seltos Vs Hyundai Creta) को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
New Kia Seltos Vs Hyundai Creta इंजन
किआ की ओर से एसयूवी में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है, जिससे इसे 115 पीएस की पावर और 144 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्प के तौर पर इसमें 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। डीजल इंजन के तौर पर इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही एसयूवी में मैनुअल, आईवीटी, आईएमटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
वहीं Hyundai Creta में भी तीन इंजन के विकल्प दिए गए हैं। जिसमें पहले विकल्प के तौर पर एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से 115 पीएस पावर और 143.8 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्प के तौर पर एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। तीसरे विकल्प के तौर पर क्रेटा में 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन मिलता है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही एसयूवी में छह स्पीड मैनुअल, आईवीटी, ऑटोमैटिक और सात स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
| इंजन स्पेसिफिकेशन | नई Kia Seltos | Hyundai Creta |
|---|---|---|
| **पेट्रोल इंजन - विकल्प 1 (नेचुरल एस्पिरेटिड)** | ||
| इंजन टाइप/क्षमता | 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन | 1.5 लीटर पेट्रोल नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन |
| पावर आउटपुट | 115 PS | 115 PS |
| टॉर्क आउटपुट | 144 Nm | 143.8 Nm |
| **पेट्रोल इंजन - विकल्प 2 (टर्बो)** | ||
| इंजन टाइप/क्षमता | 1.5 लीटर टर्बो इंजन | 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन |
| पावर आउटपुट | 160 PS | 160 PS |
| टॉर्क आउटपुट | 253 Nm | 253 Nm |
| **डीजल इंजन** | ||
| इंजन टाइप/क्षमता | 1.5 लीटर डीजल इंजन | 1.5 लीटर डीजल इंजन |
| पावर आउटपुट | 116 PS | 116 PS |
| टॉर्क आउटपुट | 250 Nm | 250 Nm |
| **ट्रांसमिशन विकल्प** | मैनुअल, IVT, iMT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन | छह स्पीड मैनुअल, IVT, ऑटोमैटिक और सात स्पीड DCT ट्रांसमिशन |
New Kia Seltos Vs Hyundai Creta फीचर्स
किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्टोस में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी में 30 इंच ट्विनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा इस एसयूवी में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, 64 रंग की एम्बीएंट लाइट, बोस के आठ स्पीकर का ऑडियो सिस्टम, नए एसी कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 21 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं।
वहीं Hyundai Creta में 17 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, सीक्वेंशल टर्न इंडीकेटर, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर और इंटीरियर, लेदर सीट्स, रियर विंडो सनशेड, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जोन ऑटो एसी, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस फोन चार्जर, ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड्स, स्नो, मड और सैंड ट्रैक्शन मोड्स, क्रूज कंट्रोल, की-लैस एंट्री, फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, रिमोट इंजन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, रियर एसी वेंट्स, रियर वाइपर और वॉशर, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील, आईएसजी, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस के आठ स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूलिंक तकनीक, ओटीए अपडेट्स, होम टू कार के साथ एलेक्सा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
New Kia Seltos Vs Hyundai Creta लंबाई चौड़ाई
किआ की नई सेल्टॉस की लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और व्हीलबेस 2,690 मिमी है।
वहीं क्रेटा की लंबाई 4,330 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और व्हीलबेस 2,610 मिमी है।
| आयाम (Dimension) | नई Kia Seltos | Hyundai Creta |
|---|---|---|
| **लंबाई (Length)** | 4,460 मिमी | 4,330 मिमी |
| **चौड़ाई (Width)** | 1,830 मिमी | 1,790 मिमी |
| **व्हीलबेस (Wheelbase)** | 2,690 मिमी | 2,610 मिमी |
New Kia Seltos Vs Hyundai Creta कीमत
किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्टॉस को अभी सिर्फ पेश किया गया है। दो जनवरी को इस एसयूवी की कीमत की जानकारी दी जाएगी।
वहीं दूसरी ओर क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत 10.73 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.20 लाख रुपये है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।